Travel Vaccines: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग घूमने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। कोई शिमला-मनाली का मन बना रहा होता है, तो कुछ लोग दूसरे देशों की यात्रा का भी प्लान बनाते हैं। ऐसे में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सिर्फ पासपोर्ट और वीजा काफी नहीं होता। वहां एंट्री के लिए या अपनी सुरक्षा के लिए पहले वैक्सीन लगवानी पड़ती है। ऐसे ही फेमस कंटेंट क्रिएटर जागृति ने भी ट्रैवल से पहले अपने पति जय अरोड़ा के साथ वैक्सीन लगवाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन जगहों के लिए यात्रा से पहले वैक्सीन की जरूरत पड़ती है।