26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / Neena Gupta रात के खाने में रोटी की जगह खाती हैं ये डिश, एक ही बर्तन में बनाने का बताया आसान तरीका

Neena Gupta रात के खाने में रोटी की जगह खाती हैं ये डिश, एक ही बर्तन में बनाने का बताया आसान तरीका

Neena Gupta Dinner Recipe: अभिनेत्री नीना गुप्ता ने रात के खाने में रोटी की जगह एक नया फूड शामिल किया है। उनकी इस आसान रेसिपी में खास मसालों का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:33 PM IST

Neena Gupta Dinner Recipe

Neena Gupta ने शेयर किया Dinner Recipe (file photo) image credit instagram/neena_gupta

Neena Gupta Dinner: एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश फैशन और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी किचन की झलक दिखाती रहती हैं। वे स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखने वाली रेसिपी भी फैन्स के साथ शेयर करती हैं। ऐसे ही उन्होंने अब बताया है कि रात के खाने में वे रोटी की जगह कुछ हल्का खाने लगी हैं। इसी से जुड़ा एक Light Dinner Recipe वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीना गुप्ता अब रात में क्या खाती हैं और इसे कैसे बनाती हैं।

रात में रोटी की जगह चावल-पनीर खाती हैं नीना गुप्ता

वीडियो में नीना गुप्ता बताती हैं कि वे रात में कुछ हल्का खाना पसंद करती हैं। पहले वे रात को रोटी खाती थीं, लेकिन अब चावल और पनीर खाती हैं। इस रेसिपी को बनाने में एक ही बर्तन इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे बनाना भी आसान है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का भी होता है।

Rice Paneer ऐसे बनाती हैं नीना गुप्ता

रेसिपी शेयर करते हुए नीना गुप्ता बताती हैं कि सबसे पहले पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल गर्म करने के बाद इसमें लहसुन डालें। लेकिन रात में लहसुन भारी पड़ सकता है, इसलिए इसे ज्यादा न डालें। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ टमाटर, थोड़े से चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालें। इन सबको हल्का ही पकाएं, ज्यादा देर तक न भूनें।

मसाला तैयार होने पर नमक डालें, आंच धीमी करें और पानी मिला दें। पानी में उबाल आने पर बेसिल, थाइम और ओरेगैनो डालें। फिर घर पर बना पनीर डालकर उसे टमाटर वाले मिश्रण में कुछ देर पकने दें। आखिर में उबले हुए चावल मिला दें। इसके बाद खाना चखकर देखें। अगर स्वाद में कुछ कमी लगे, तो ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च के फ्लेक्स डाल सकते हैं।

चावल की मात्रा अपने हिसाब से रखें

नीना गुप्ता की इस रेसिपी में चावल की मात्रा तय नहीं है। जितना खाना हो, उतना चावल डाल सकते हैं। इसलिए अपनी भूख के हिसाब से चावल इस्तेमाल करें। यह अपने आप में पूरा खाना है और इसकी एक प्लेट से पेट भर जाता है।