25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / बिना गेहूं का आटा मिलाए भी परफेक्ट बनेगी मक्के-बाजरे की रोटी, इन आसान तरीकों से बनाएं मुलायम रोटी 

बिना गेहूं का आटा मिलाए भी परफेक्ट बनेगी मक्के-बाजरे की रोटी, इन आसान तरीकों से बनाएं मुलायम रोटी 

Bajra Roti Tips: मक्के और बाजरे की रोटी बनाते समय अक्सर इसके किनारे फटने लगते हैं या रोटी बेलते वक्त टूट जाती है। ऐसे में कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से बिना गेहूं का आटा मिलाए भी परफेक्ट रोटी तैयार की जा सकती है। आइए जानते हैं मक्के और बाजरे की रोटी बनाने के कुछ आसान टिप्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 25 Nov 2026, 2:02 PM IST

Bajra Roti Tips

Makki Bajra Roti बनाने के लिए Tips (screenshot) image credit youtube/nishamadhulika

Makki Roti Tips: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग नॉर्मल रोटी की जगह सरसों के साग या सब्जी के साथ मक्के या बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन बनाने में थोड़ी मुश्किल होती हैं। आटा गूंधने से लेकर बेलने तक रोटी टूट जाती है और किनारे फट जाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग इनमें गेहूं का आटा मिलाकर बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिना गेहूं का आटा मिलाए भी मक्का-बाजरे की रोटी कैसे बनाई जा सकती है।

आटा गूंधने के लिए गर्म पानी इस्तेमाल करें

मक्का-बाजरे का आटा गर्म पानी से गूंधें। आटा गूंधने के लिए पानी में नमक और घी डालकर उबाल लें, फिर उसी पानी से आटा गूंधें।

इसके अलावा आप चाहें तो एक बर्तन में जितने पानी में आटा गुंध जाए, उतना पानी गर्म करें। फिर गैस बंद करके उसमें चम्मच की मदद से आटा मिला लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद आटे को बर्तन से निकालकर किसी प्लेट में हाथों से अच्छे से गूंधें। गर्म आटे को सीधे हाथ से न गूंधें, इससे हाथ जल सकते हैं।

मक्के की रोटी में डालें अजवाइन और कलौंजी

मक्के की रोटी का स्वाद बढ़ाने के लिए आटे में अजवाइन और कलौंजी भी मिला सकते हैं। इन्हें आटा गूंधते समय नमक के साथ ही डाल दें। इससे रोटी में हल्की खुशबू आती है और टेस्ट भी अच्छा लगता है।

बाजरे की रोटी में मिलाएं दही या मलाई

बाजरे की रोटी का स्वाद बढ़ाने के लिए आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा दही या दूध की मलाई मिला सकते हैं। इससे रोटी में हल्की नरमी और स्वाद आता है। दही या मलाई मिलाने पर आटा थोड़ा गीला हो सकता है, इसलिए पानी कम डालें और जरूरत पड़ने पर थोड़ा सूखा आटा मिला लें।

प्लास्टिक में तेल लगाकर बेलें

रोटी बेलते समय अक्सर फट जाती है, तो उसे सीधे चकले पर बेलने के बजाय नॉर्मल रोटी की तरह आटे का पेड़ा बना लें। इसके बाद एक साफ प्लास्टिक पर हल्का तेल लगाएं, पेड़े को उसके अंदर रखें और ऊपर से हल्के हाथ से बेलें या हथेली से दबाकर फैलाएं। इससे रोटी चिपकती नहीं और टूटती भी नहीं। इसके अलावा बटर पेपर भी इसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। रोटी को बहुत पतला न बेलें। थोड़ी मोटी रखने से वो टूटती नहीं और अच्छी तरह फूलती भी है।

रोटी सेकते समय आंच का भी रखें ध्यान

तवा पहले अच्छी तरह गर्म कर लें। मक्के की रोटी मध्यम आंच पर सेकें, ताकि वो अंदर तक पके और नमी बनी रहे। बाजरे की रोटी मध्यम से तेज आंच पर सेकी जाती है। रोटी को दोनों तरफ भूरे धब्बे आने तक सेकें और बीच-बीच में पलटते रहें। सिकने के बाद ऊपर से घी या मक्खन लगाएं और गर्म-गर्म परोसें।

इन गलतियों से बचें

  • मक्के के आटे की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल न करें।
  • ठंडे पानी से आटा न गूंधें।
  • आटे को बहुत गीला या बहुत सूखा न रखें।
  • तवा ठीक से गर्म हुए बिना रोटी न डालें।