24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / प्लकिंग और वैक्सिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो, जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

प्लकिंग और वैक्सिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो, जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Thin Eyebrows Regrowth Tips: अगर आपकी आइब्रो भी पतली हो गई हैं और खाली जगह दिखने लगी है, तो जानें आइब्रो की देखभाल के सही तरीके, किन गलतियों से बचना चाहिए और कब डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:25 PM IST

Thin Eyebrows Regrowth Tips

Eyebrows के लिए Regrowth Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Eyebrow Regrowth Tips: चेहरे का लुक कैसा होगा, इसमें आइब्रो भी अहम भूमिका निभाती हैं। पतली, चौड़ी या आर्च वाली आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को अलग लुक देती हैं। लेकिन बार-बार प्लकिंग, वैक्सिंग या गलत तरीके से शेविंग करने के कारण कई बार आइब्रो जरूरत से ज्यादा पतली हो जाती हैं और कहीं-कहीं खाली जगह दिखने लगती है। ऐसे में लोग आइब्रो की दोबारा ग्रोथ के लिए सीरम, तेल या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। आइए जानते हैं कि आइब्रो की दोबारा ग्रोथ संभव है या नहीं और इसके लिए क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

आइब्रो पतली होने के क्या कारण हो सकते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, प्लकिंग, वैक्सिंग या शेविंग की वजह से पतली हुई आइब्रो ज्यादातर मामलों में कुछ महीनों में दोबारा आ सकती हैं, बस इसके लिए सही देखभाल और इंतजार करने की जरूरत होती है। लेकिन बार-बार या रोज प्लकिंग, वैक्सिंग और शेविंग करने से जड़ों को ज्यादा नुकसान हो सकता है, जिससे बाल दोबारा न उगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र, थायरॉइड की समस्या, खून की कमी, आयरन, विटामिन डी, बायोटिन या जिंक की कमी के साथ ही एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन या कुछ और स्किन की समस्याओं के चलते भी बाल कम हो सकते हैं।

आइब्रो दोबारा घनी करने के लिए क्या करना चाहिए?

  • दो-तीन महीने तक प्लकिंग, वैक्सिंग और शेविंग से न करें।
  • डाइट में दाल, अंडा, पनीर, दही, पालक, चना, अखरोट और अलसी के बीज शामिल करें।
  • रात को सोने से पहले मेकअप साफ करें।
  • कैस्टर ऑयल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आइब्रो पर पैच टेस्ट करने के बाद ही करें।

आइब्रो की ग्रोथ के लिए न करें ये गलतियां

  • हेयर कलर या डाई से आइब्रो को न रंगें।
  • काली मेहंदी या बिना लेबल वाले रंग का इस्तेमाल आइब्रो पर न करें, क्योंकि इनसे तेज एलर्जी हो सकती है।
  • प्याज का रस, नींबू या कोई तेज चीज आइब्रो पर न लगाएं।
  • बिना साफ किए औजारों से आइब्रो की ग्रूमिंग न करवाएं।
  • आइब्रो की ग्रोथ के लिए किसी भी सीरम का इस्तेमाल न करें।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

बायोटिन या कोई और सप्लीमेंट, मिनॉक्सिडिल या ग्रोथ सीरम बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें। इसके अलावा केयर करने के बाद भी आइब्रो में फर्क न दिखे, या आइब्रो का अचानक बहुत ज्यादा झड़ना, बाहरी हिस्से का पतला होना, लालिमा, खुजली, पपड़ी या गंजे धब्बे दिखें, तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। आइब्रो से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।