24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / सर्दियों में शरीर की बदबू से हैं परेशान? जानें बिना रोज नहाए फ्रेश रखने के तरीके

सर्दियों में शरीर की बदबू से हैं परेशान? जानें बिना रोज नहाए फ्रेश रखने के तरीके

Winter Hygiene Tips: सर्दियों में नहाने के बाद भी शरीर से बदबू आती है या बिना नहाए फ्रेश रहना चाहते हैं, तो जानें बदबू से बचने के आसान तरीके और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:59 PM IST

Winter Hygiene Tips

Winter के लिए Hygiene Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Body Odor Tips: सर्दियों में ठंड की वजह से कुछ लोग रोजाना नहाने से बचते हैं या जल्दी-जल्दी नहाकर निकल जाते हैं। ऐसे में शरीर की ठीक से सफाई न होने के कारण बदबू आने लगती है, जिससे लोगों के बीच बैठने में झिझक महसूस हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नहाने के बाद भी बदबू क्यों आती है और सर्दियों में रोज न नहाने के बावजूद खुद को फ्रेश कैसे रखा जा सकता है।

नहाने के बाद भी बदबू क्यों आती है?

  • नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह न सुखाना।
  • अंडरआर्म्स, जांघों के जोड़, पैरों की उंगलियों के बीच और नाभि जैसी जगहों को ठीक से साफ न करना।
  • गीला या कई दिन से न धुला तौलिया इस्तेमाल करना।
  • पहने हुए कपड़ों, अंडरगारमेंट्स या मोजों को बिना धोए दोबारा पहनना।
  • पॉलिएस्टर या नायलॉन जैसे सिंथेटिक कपड़े पहनना, जो पसीना और बैक्टीरिया रोकते हैं।
  • लहसुन, प्याज, तेज मसाले, रेड मीट, पत्तागोभी और ब्रोकली जैसी चीजें ज्यादा खाना।
  • शराब का सेवन।
  • कुछ मामलों में हार्मोन में बदलाव, तनाव या सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

सर्दियों में नहाने का मन न करे तो बदबू से बचने के लिए क्या करें?

अगर किसी दिन ठंड की वजह से नहाने का मन नहीं कर रहा है, तो बदबू से बचने के लिए ये काम कर सकते हैं-

  • गुनगुने पानी में भिगोए साफ कपड़े से अंडरआर्म्स, जांघों के जोड़, गर्दन और पैर पोंछें।
  • साफ और सूखे कपड़े से शरीर को अच्छे से सुखाएं।
  • अंडरगारमेंट्स और मोजे रोज बदलें।
  • ऊनी कपड़ों के नीचे सूती इनरवियर पहनें, ताकि पसीना त्वचा के पास न जमे।

सर्दियों में नहाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • पानी बहुत गर्म न रखें। इससे त्वचा रूखी होती है, गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • साबुन या बॉडी वॉश को अंडरआर्म्स, जांघों के जोड़, पैरों और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
  • हल्का और माइल्ड साबुन चुनें। तेज साबुन से त्वचा रूखी होकर खुजली कर सकती है।
  • नहाने के बाद शरीर को अच्छे से सुखाएं।
  • नहाने के बाद थोड़ा मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा न फटे।

अंडरआर्म्स और पैरों से बदबू कैसे कम करें?

  • डियोड्रेंट या एंटीपर्सपिरेंट साफ और सूखी त्वचा पर ही लगाएं।
  • शेविंग के तुरंत बाद या त्वचा पर जलन, जख्म या दाने हों तो डियोड्रेंट या एंटीपर्सपिरेंट न लगाएं।
  • पैर धोने के बाद उंगलियों के बीच के हिस्से को अच्छे से सुखाएं।
  • रोज साफ मोजे पहनें और एक ही जोड़ी जूते रोज न पहनें, ताकि वे सूख सकें।

बदबू से बचने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?

  • बिना नहाए या बिना साफ किए त्वचा पर परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने से बचें।
  • अंडरआर्म्स पर नींबू, बेकिंग सोडा या सिरका जैसी चीजें न रगड़ें, इनसे जलन और रैशेज हो सकते हैं।
  • नहाने के बाद एक ही कपड़ा बार-बार बिना धोए पहनने से बचें।
  • ठंड में सिर्फ पानी डालकर नहाने के बजाय मॉइस्चराइजिंग साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करें।

कब डॉक्टर से मिलें?

  • साफ-सफाई के बावजूद बदबू लगातार बनी रहे।
  • गंध अचानक बदल जाए, जैसे बहुत तेज, मीठी-फल जैसी या अमोनिया जैसी।
  • पसीना बहुत ज्यादा आता हो या रात को पसीने से भीगने की शिकायत हो।
  • त्वचा की तहों में लालिमा, खुजली, पपड़ी या दाने दिखें।
  • बदबू के साथ बहुत ज्यादा प्यास, थकान या वजन में बदलाव हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है।