24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / कर्ली हेयर को खूबसूरत और मैनेजेबल बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 7 हेयर केयर टिप्स

कर्ली हेयर को खूबसूरत और मैनेजेबल बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 7 हेयर केयर टिप्स

Curly Hair Care: कर्ली बालों के उलझने, रूखेपन और फ्रिज से परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनकी सही देखभाल कैसे करें, तो बालों को सॉफ्ट, शाइनी और मैनेजेबल बनाए रखने के लिए यहां बताए गए आसान हेयर केयर टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:42 PM IST

Curly Hair Care Tips

Curly Hair के लिए Winter Care Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Curly Hair Tips: कर्ली बाल देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना सीधे बालों की तुलना में थोड़ा मुश्किल होता है। सही हेयर केयर रूटीन फॉलो न करने पर बाल जल्दी रूखे और उलझे दिखने के साथ ही फ्रिज भी हो जाते हैं। इसके अलावा दूसरे मौसमों की तुलना में सर्दियों में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में डेली रूटीन में कुछ आदतें बदलकर कर्ली बालों को ज्यादा मैनेजेबल बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

सही शैम्पू चुनें

कर्ली बालों को रोजाना हेयर वॉश करने की जरूरत आमतौर पर नहीं होती। इसलिए जरूरत के अनुसार हफ्ते में दो-तीन बार धोना सही रहता है, पर स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो या पसीना ज्यादा आता हो तो इसे अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। इसके अलावा शैम्पू माइल्ड और सल्फेट फ्री चुनने के साथ ही कर्ली हेयर के लिए खासतौर पर बनाया गया शैम्पू चुनें।

कंडीशनर का भी करें इस्तेमाल

कर्ली बालों के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है। इसे जड़ों पर नहीं, लंबाई और सिरों पर लगाएं। कंडीशनर लगे रहने के दौरान ही बालों को सुलझाएं, ऐसा करने से बाल कम टूटते हैं। इसके बाद अच्छे से धोएं। इसके अलावा हफ्ते में एक बार हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। बाल धोने के बाद नम बालों पर थोड़ा सा लीव-इन कंडीशनर लगाने से नमी बनी रहती है और फ्रिज कम होता है। ऐसे में आप इसे भी अपने हेयर केयर में शामिल कर सकते है।

कंघी करने का सही तरीका अपनाएं

कर्ली बालों में गलत तरीके से कंघी करना भी बालों के टूटने की एक बड़ी वजह है। इसलिए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें और बालों को सिरों से शुरू करके धीरे-धीरे ऊपर की तरफ सुलझाएं, क्योंकि जड़ से सीधा नीचे खींचने से बाल टूटते हैं। इसके अलावा सूखे कर्ली बालों में कंघी करने से कर्ल का पैटर्न भी बिगड़ सकता है और फ्रिज बढ़ सकता है। इसलिए बालों को हल्का नम रखकर ही सुलझाएं। कंडीशनर लगाने के बाद पहले उंगलियों से धीरे-धीरे सुलझाएं, फिर कंघी करें।

बाल सुखाने का तरीका बदलें

बाल धोने के बाद तौलिए से रगड़ने से फ्रिज बढ़ सकता है। इसलिए माइक्रोफाइबर तौलिया या पुरानी सूती टी-शर्ट से बालों को हल्के हाथ से दबाकर पानी सोखें। इसके बाद कर्ल स्टाइलिंग क्रीम या जेल नम बालों पर लगाएं। लेकिन ध्यान दें अल्कोहल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा बालों को नेचुरल हवा में सूखने दें। अगर ड्रायर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डिफ्यूजर लगाएं, हीट और स्पीड कम रखें और बालों पर ड्रायर चलाने से पहले हीट प्रोटेक्शन स्प्रे लगाएं।

हीट स्टाइलिंग करते समय रखें ध्यान

स्ट्रेटनर और कर्लिंग टूल का रोजाना इस्तेमाल करने से बालों पर पड़ने वाली हीट से नेचुरल कर्ल खराब होने के साथ बाल भी कमजोर भी हो सकते हैं। इसलिए इन्हें कम इस्तेमाल करने के साथ ही गीले बालों पर इस्तेमाल करने से बचें।

हेयर ऑयलिंग भी है जरूरी

शैम्पू करने से पहले हल्के हाथ से बालों में तेल लगाने से बालों का रूखापन कम हो सकता है। लेकिन स्कैल्प पर रूसी, खुजली या दाने हों तो तेल लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ट्रिमिंग कराएं

हेयर केयर के साथ ही हर दो-तीन महीने में बालों की ट्रिमिंग करवाते रहें, ताकि दोमुंहे बाल न हों। इसके साथ ही सोते समय सैटिन या सिल्क के तकिया कवर का इस्तेमाल करें। बालों में चोटी या ढीला जूड़ा बनाने के लिए सॉफ्ट स्क्रंची इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हेयर केयर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हेयर एक्सपर्ट से और कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।