30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Leftover Roti Recipes: रात की बची रोटी से बनाएं चीजी रैप और राजस्थान के फेमस कलेवा जैसे 3 टेस्टी नाश्ते 

Bachi Hui Roti Se Kya Banaye: अगर आप बची हुई रोटी से तैयार होने वाली रेसिपीज खोज रहे हैं, तो यहां बताई गई 3 रेसिपीज को ट्राई करके अपने लिए स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Bachi Hui Roti Recipe, Leftover Roti Recipes

नाश्ते के लिए Leftover Roti Recipes| नाश्ते के लिए Leftover Roti Recipes/@hebbars.kitchen/@VirajNaikRecipes and chatgpt

Leftover Chapati Breakfast Ideas: अगर किसी कारणवश आपके घर में रात में रोटियां ज्यादा बन गई हैं और आप उन्हें फेंकना नहीं चाहते, या फिर सुबह जल्दी बनने वाली किसी आसान रेसिपी की तलाश में हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज के स्टोरी में हम रात की बची हुई रोटियों से बनने वाली 3 आसान और टेस्टी रेसिपीज शेयर करने जा रहे हैं। इन्हें आप बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं और ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।

बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी रैप

रोटी से रैप बनाने के लिए सबसे पहले आप रोटी को बीच तक एक तरफ से काट लें, ताकि उसे आसानी से फोल्ड किया जा सके। इसके बाद रोटी के चार हिस्से में से पहले हिस्से में टोमैटो कैचप और बारीक कटा प्याज लगाएं। दूसरे हिस्से में पनीर रखें। तीसरे हिस्से में टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च रखें। चौथे हिस्से में चीज स्प्रेड या कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।

अब रोटी को एक-एक हिस्से को ऊपर रखते हुए फोल्ड करें और रैप का शेप दे दें। इसके बाद गर्म तवे पर थोड़ा बटर लगाकर रैप को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। जब रैप बाहर से क्रिस्पी और गोल्डन हो जाए, तब इसे गर्मागर्म सर्व करें।

अगर आपको रैप स्टाइल में फोल्ड करने में परेशानी होती है, तो सारी फिलिंग रोटी के आधे हिस्से पर फैलाएं और रोटी को आधा मोड़कर तवे पर बटर के साथ सेक लें। इसका स्वाद भी उतना ही अच्छा लगता है।

राजस्थानी स्टाइल में बनाएं सूखी रोटियों से कलेवा

राजस्थान में बची हुई रोटियों से कई तरह के स्वादिष्ट नाश्ते बनाए जाते हैं, जिन्हें कलेवा कहा जाता है। यह बहुत आसान और झटपट बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब इसमें दही, बारीक कटा प्याज, तीखी चटनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

रात की बची रोटी से बनाएं चीजी रैप

बच्चों के लिए चीजी रैप बनाने के लिए  प्याज, शिमला मिर्च और पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें एक बाउल में डालें। इसके बाद इसमें स्वीट कॉर्न, चीज, मेयोनीज, ऑरिगैनो, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस तैयार स्टफिंग को बची हुई रोटी के बीच में रखें और रोटी को आधा मोड़ दें। तवे पर थोड़ा बटर लगाकर रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। जब रैप अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब इसे टोमैटो कैचप या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।