30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Care Tips: चमड़े के आइटम्स, फर्नीचर या ताला; बारिश में बदबू और चीजों को खराब होने से बचाने के टिप्स

Monsoon Home Care Tips : बारिश आने के साथ ही कई चीजों के खराब होने का डर सताने लगता है। ऐसे में चमड़े के जूते-चप्पल, बैग, ताले, इलेक्ट्रॉनिक्स और दरवाजे जैसी चीजों को खराब होने से बचाने के लिए आप यहां दिए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Humidity Damage Prevention, Monsoon Damage Prevention

Monsoon Home Care Tips (representative image)image credit chatgpt

Rainy Season Home Protection: बारिश का मौसम आते ही ज्यादातर लोग गर्मी से राहत पाने के बारे में सोचते हैं या घूमने कहां जाएं इसकी प्लानिंग करने लगते हैं, लेकिन इन सभी चीजों में कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी चीजों को पहले से सुरक्षित रखना भूल जाते हैं, जिसके चलते परेशानी के साथ ही काफी ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ जाते हैं। आज की स्टोरी में हम घरेलू ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बारिश शुरू होने से पहले इनकी केयर कर लें तो बारिश के मौसम में होने वाले नुकसान और खर्च से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कपड़े और बिस्तर का रखें ध्यान

बारिश के दिनों में कपड़ों और बिस्तर से सीलन की बदबू आने लगती है। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले अपने जितने भी गंदे कपड़े हैं, उन्हें धुलकर अच्छी धूप में सुखाकर अच्छे से स्टोर करें, जिससे बारिश के दिनों में कपड़े न सूखने पर आपको परेशानी न हो, खासकर चादर, तकिया और पर्दे जैसी चीजों के लिए। वहीं गद्दे को सीलन की बदबू और फंगस से बचाने के लिए उसे तेज धूप में अभी सुखा दें। इसके साथ ही आप लौंग को साबुन में लगाकर इसे एक डिब्बे में छेद करके अलमारी में भी रख सकते हैं। इससे बदबू नहीं आएगी।

मेटल से बनी चीजों को जंग से बचाएं

दरवाजों के हैंडल, ताले, चाबियां जैसी छोटी-छोटी लेकिन जरूरी घर की दूसरी चीजों पर, जो मेटल से बनी हैं, नमी के चलते जंग लग जाता है, जिससे ये जल्द खराब होने लगती हैं। इसलिए इन चीजों को जितना हो सके बारिश के दिनों में साफ और सूखा रखने के साथ ही अगर ये ऐसी जगह पर हैं जहां बारिश का पानी इन पर आएगा ही, तो आप इन्हें प्लास्टिक से कवर भी कर सकते हैं।

कूलर की करें सफाई

कूलर को बारिश के आने से पहले साफ कर लें, नहीं तो कूलर में ज्यादा पानी मौजूद होने के चलते कूलर के फैन में जंग लगने लगेगा। साथ ही इनमें मच्छर भी पनपने लगेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक सामान और जरूरी कागजात भी रखें सुरक्षित

मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, किताबें, पासपोर्ट जैसी दूसरे जरूरी दस्तावेज नमी की वजह से खराब हो सकते हैं। कई बार फंगस भी लग जाती है। जरूरी दस्तावेजों को वाटरप्रूफ फोल्डर में रखें और नमी से बचाने के लिए सिलिका जेल का इस्तेमाल करें।

गाड़ी और टायर को न करें नजरअंदाज

बारिश का असर सिर्फ घर के सामान पर ही नहीं, बल्कि गाड़ी और टायर पर भी पड़ता है। खराब सड़कें और गड्ढे टायर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए टायर का प्रेशर समय-समय पर चेक करें। गाड़ी के नीचे वाले हिस्से की सफाई करवाएं ताकि जंग का खतरा कम हो। इसके साथ ही ब्रेक, बैटरी और वाइपर की नियमित जांच करें।

लकड़ी के फर्नीचर की भी करें सुरक्षा

अलमारी, दरवाजे, कैबिनेट और दूसरे लकड़ी के फर्नीचर बारिश के मौसम में नमी की वजह से फूल सकते हैं या उनमें फंगस लग सकती है। इससे बचने के लिए कमरों में अच्छी हवा आने-जाने दें और अगर कमरे में किसी पाइप के चलते लीकेज हो रहा हो तो उसे बारिश शुरू होने से पहले ही सही करवा लें।

चमड़े के सामान की करें देखभाल

जूते, बेल्ट, बैग, वॉलेट और घड़ी की स्ट्रैप जैसी चमड़े की चीजों में बारिश के मौसम में फंगस लग सकती है। ज्यादा नमी से चमड़ा सख्त भी हो सकता है और उसमें दरारें भी पड़ सकती हैं। इसलिए इन सामानों को नेचुरल तरीके से सूखने के बाद एक पाउच में सिलिका जेल के पैकेट के साथ स्टोर करें।