30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Travel Guide: अयोध्या में राम मंदिर ही नहीं, कैकेयी का उपहार वाला भवन सहित इन 4 प्रसिद्ध स्थानों पर भी जाएं

Ayodhya Ram Janmabhoomi Chanda Chori News : अयोध्या इन दिनों श्री राम मंदिर (राम जन्मभूमि) में चंदा या चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में यदि आप जल्द ही अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir Ayodhya Darshan, Ayodhya Tourism Guide

अयोध्या की प्रसिद्ध 5 जगहें (representative image)image credit chatgpt

Famous Tourist Places In Ayodhya: अयोध्या भारत के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। यह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ यहां जाने का सोच रहे हैं, तो आप यहां बताए गए 5 जगहों पर जाकर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

राम जन्मभूमि मंदिर

उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या भगवान श्रीराम के जन्म के लिए प्रसिद्ध है। यहां राम जन्मभूमि पर एक बेहद खूबसूरत और भव्य मंदिर बना है। ऐसे में अगर आप अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सरयू नदी में स्नान करने के बाद यहां जा सकते हैं।

हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी भगवान हनुमान को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। किले जैसी बनावट वाला यह मंदिर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप हनुमान भक्त हैं, तो यहां जाने का खास तौर पर प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता ने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया था कि जब तक कोई हनुमान गढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन नहीं करेगा, तब तक उसकी यात्रा अधूरी रहेगी। ऐसे में आप अपनी अयोध्या यात्रा को पूर्ण करने के लिए भी यहां जा सकते हैं।

कनक भवन

कनक भवन भगवान राम और माता सीता को समर्पित एक सुंदर मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार, माता कैकेयी ने प्रभु श्री राम और माता सीता को यह भवन शादी के बाद उपहार स्वरुप दिया था। यह अयोध्या के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इसके अंदर की सजावट और स्वर्णिम प्रतिमाएं मन मोह लेती हैं।

नागेश्वरनाथ मंदिर

अगर आप शिव भक्त हैं और अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप रामलला जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के अलावा भगवान शिव को समर्पित नागेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम के छोटे पुत्र कुश ने की थी और यह अयोध्या के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां खासकर शिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी ऐतिहासिक वास्तुकला और धार्मिक महत्व इसे श्रद्धालुओं के बीच विशेष बनाते हैं। इसके साथ ही यहां से निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात इस मंदिर की सबसे प्रमुख विशेषताओं में से एक है।

गुलाब बाड़ी

अगर आप प्लांट लवर हैं और मंदिर दर्शन करने के बाद किसी शांत और प्रकृति के करीब वाली जगह पर कुछ घंटे बिताने का सोच रहे हैं, तो आप गुलाब बाड़ी जा सकते हैं। यह अयोध्या के सबसे सुंदर बगीचों में से एक है। 18वीं सदी में इस बगीचे में रंग-बिरंगे गुलाबों की कई किस्में लगाई गई थीं। इसके अलावा यहां जाने के लिए दो प्रवेश द्वार हैं और अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला और उनके परिजनों की समाधि भी यहां बनी हुई है।