16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Midnight Sun देखने के लिए इस समर वेकेशन अंटार्कटिका, नॉर्वे और कनाडा का बनाएं ट्रिप प्लान

Places Where The Sun Never Sets: आज की स्टोरी में हम 3 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सूरज नहीं डूबता है, जिसके चलते ये जगहें अपने आप में खास बनी हुई हैं।

2 min read
Google source verification
Antarctica Norway Canada Midnight Sun,Countries With 24 Hour Daylight

इन देशों में होता है मिडनाइट सन| image credit instagram- brindasharma-alescesen

Travel Guide For Midnight Sun Destinations: अगर आपको घूमने का शौक है या आप ऐसी जगहें देखना पसंद करते हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज के स्टोरी में हम दुनिया की 3 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सूरज महीनों डूबते नहीं है। सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। ऐसी जगहों पर होने वाली इस घटना को 'मिडनाइट सन' या 'ध्रुवीय दिन' कहते हैं।

अंटार्कटिका: जहां महीनों तक सूरज आसमान में ही रहता है

अंटार्कटिका में सूरज न डूबने की यह घटना आर्कटिक और अंटार्कटिक सर्कल के पास वाले इलाकों में होती है, जहां धरती के झुकाव की वजह से गर्मियों में सूरज महीनों तक क्षितिज के नीचे नहीं जाता। दक्षिण ध्रुव पर तो सूरज साल में एक बार सितंबर में उगता है और सीधे मार्च में जाकर छिपता है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं, तो भारत से पहले आपको चिली या अर्जेंटीना जाना होगा और वहां से क्रूज या विशेष टूरिस्ट फ्लाइट्स के जरिए अंटार्कटिका पहुंचना होगा। यहां घूमने के लिए नवंबर से मार्च का समय सबसे सही रहता है। पर, कुछ लोग ऑफ सीजन भी यहां पर घूमने-फिरने जाते हैं।

नॉर्वे: मिडनाइट सन का लुत्फ उठाने के लिए खूबसूरत जगह

'मिडनाइट सन' देखने के लिए नॉर्वे दुनिया में सबसे मशहूर है। यहां आर्कटिक सर्कल के ऊपर बसे शहरों जैसे ट्रोम्सो और स्वालबार्ड में हफ्तों और महीनों तक सूरज अस्त नहीं होता। भारत से यहां जाने के लिए आपको शेंगेन वीजा की जरूरत होगी। आप दिल्ली या मुंबई से ओस्लो की फ्लाइट ले सकते हैं और फिर वहां से घरेलू फ्लाइट्स के जरिए सुदूर उत्तर के शहरों तक पहुंच सकते हैं। यहां घुमने के लिए मई से जुलाई के बीच का समय अच्छा माना जाता है।

कनाडा की जगहें जहां सूरज नहीं डूबता

कनाडा के उत्तरी इलाकों जैसे नुनावुत, यूकॉन और येलोनाइफ में भी गर्मियों के दौरान आधी रात में सूरज दिखाई देता है। यहां जाने के लिए आपको कनाडा का टूरिस्ट वीजा लेना होगा। भारत से आप टोरंटो या वैंकूवर के लिए फ्लाइट ले सकते हैं और उसके बाद घरेलू एयरलाइंस से उत्तरी शहरों तक जा सकते हैं। यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय जून और जुलाई का महीना माना जाता है, क्योंकि तब मौसम घूमने के लिए एकदम सुहावना होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। अपना ट्रिप प्लान करने से पहले ऑफिशियल टूरिज्म वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करने के बाद ही ट्रैवल प्लान करें।