11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: स्वर्णनगरी पर सूरज की किरणों ने बोला हमला, 13 दिन बाद पारा 46 डिग्री पर पहुंचा

स्वर्णनगरी जैसलमेर में गुरुवार को भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ जैसलमेर राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि एक दिन में पारा 3 डिग्री उछल गया। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

2 min read
Google source verification
weather news

जैसलमेर. चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए यूं किए जतन।

जैसलमेर. स्वर्णनगरी पर सूरज की किरणों ने एक बार फिर हमला बोला है। भीषण गर्मी और लू का प्रभाव लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को जैसलमेर में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। दिन में 18 से 20 किमी रफ्तार से दक्षिणी हवाएं चली और अधिकतम तापमान 46 डिग्री के उच्च स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में लू ने घरों से बाहर निकले लोगों की कड़ी परीक्षा ली और उन्हें झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजस्थान में गुरुवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.0 और न्यूनतम 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले बुधवार को क्रमश: 43.0 तथा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह से एक दिन में पारा 3 डिग्री ज्यादा हो गया। इससे पहले गत 28 मई को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया था। कड़ी धूप व लू के साथ आद्र्रता का स्तर अच्छा खासा होने से वातावरण में चिपचिपी गर्मी महसूस की गई। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर के समय सडक़ें लगभग खाली नजर आईं और सामान्य गतिविधियों में कमी देखी गई। स्थानीय लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहने की संभावना है, जिससे लू का असर और तेज हो सकता है।

पोकरण. क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि गुरुवार को दिनभर तेज आंधी चली, लेकिन तापमान में हुई बढ़ोतरी और लू के थपेड़ों से जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। सुबह 8 बजे बाद सूर्य की किरणें तेज होने लगी। इसी तरह 11 बजे बाद भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर में तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी, लेकिन तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच जाने से आमजन का बेहाल हुआ। देर शाम तक भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, जिससे जनीजवन प्रभावित हुआ।

दिल्ली घटना के बाद जैसलमेर में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान, कई भवनों को नोटिस

जैसलमेर. राजधानी दिल्ली में हाल ही हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद नगरपरिषद जैसलमेर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान तेज किया गया है। अभियान के तहत संचालित होटलों एवं अन्य व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विशेष जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, जिसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने भवनों में अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। जहां नियमों की अवहेलना पाई गई, वहां भवन संचालकों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।