
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब
Ayodhya Shri Ram Temple donation scam: अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत ने श्रीराम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धैर्य रखिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी जो दोषी होंगे उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बोले हिम्मत हो तो जिस तरह से श्रीराम और हनुमान महाराज पर बयान दिया है वैसे ही किसी दूसरे धर्म पर बयान दें। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि विपक्ष के बहकावे में ना आए। 500 सालों की तपस्या के बाद और लाखों राम भक्तों की प्राणों की आहुति देने के बाद, जातिवाद को छोड़कर पूरब पश्चिम के हिंदू जब एक हुए तब श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। यही विपक्ष को खटक रहा है और वह राजनीति कर रहा है। आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो भी इस घटना में शामिल है उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
चंपत राय पर पूछे गए सवाल पर महंत राजू दास ने बताया कि जांच चल रही है जो भी दोषी होगा। उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिर इसमें राजू दास ही क्यों ना हो? जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। श्रीराम मंदिर आस्था, समर्पण का विषय है। जिसके लिए सरल सनातनियों ने अपना बलिदान दिया है।
हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा कि बड़ी दुख का विषय है कि श्रीराम मंदिर के नाम पर सनातनियों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने सनातनियों से अपील की स्वामी प्रसाद मौर्य जहां भी मिले उसे जूते से मारना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि यदि राम में शक्ति होती तो चोरी नहीं होती, हनुमान जी सूरज को निगल गए ऐसा कैसे हो सकता है?
राजू दास ने कहा कि ऐसे अपशब्दों का प्रयोग करना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। उसके साथ हिंदू भी लगे हुए हैं। लेकिन यह हिंदू नहीं है हिंदूओं के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य केवल श्रीराम, हनुमान जी महाराज, सनातन पर टिप्पणी कर रहा है। हिम्मत हो तो इस्लाम और दूसरे मजहब पर बोलकर दिखाएं। सनातन पर इसलिए टिप्पणी करता है कि हिंदू कुछ कर नहीं सकता है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Updated on:
27 Jun 2026 11:08 am
Published on:
27 Jun 2026 11:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
