26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / सर्दियों में बिस्तर छोड़ने का नहीं करता मन? ऑफिस के लिए देर होने से बचा सकती हैं ये 5 आदतें

सर्दियों में बिस्तर छोड़ने का नहीं करता मन? ऑफिस के लिए देर होने से बचा सकती हैं ये 5 आदतें

Wake Up Early In Winter:सर्दियों की ठंडी सुबह में अगर आपको भी बिस्तर से उठने में देर हो जाती है, तो डेली रूटीन में कुछ आसान बदलाव अपनाकर जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:01 PM IST

Wake Up Early In Winter Tips

Wake Up Early In Winter Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Winter Morning Routine: सर्दियों में अलार्म बजता है, पर रजाई से निकलने का मन नहीं करता। पांच मिनट का स्नूज कब आधे घंटे में बदल जाए, पता नहीं चलता। नतीजा, ऑफिस की भागदौड़ और बस या मेट्रो छूटने का डर। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी आदतें इस आलस को काफी हद तक कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं, सर्दियों में जल्दी उठने के कुछ आसान तरीके।

सोने और उठने का समय तय रखें

सर्दियों में रात जल्दी हो जाती है, जिसके चलते लोग देर तक रजाई में मोबाइल चलाते रहते हैं। ऐसे में देर से सोने की वजह से लोग सुबह अलार्म बजने पर स्नूज बटन दबाते रहते हैं, जिसके चलते देर हो जाती है। इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। इसमें एक-दो हफ्ते लग सकते हैं, लेकिन बाद में सुबह उठना आसान हो जाएगा। खासकर के, छुट्टी के दिन भी उठने का समय ज्यादा आगे-पीछे न करें।

अलार्म दूर रखें

फोन तकिए के पास रखेंगे तो हाथ अपने आप बटन दबा देगा। अलार्म कमरे में थोड़ा दूर रखें, ताकि उठकर बंद करना पड़े। इसके अलावा अलार्म उस आखिरी समय पर लगाएं, जब उठना जरूरी है। ऐसे करने से टुकड़ों में नींद लेने के बदले एक ही बार में पूरी नींद ले पाएंगे।

उठते ही पर्दे खोलें

रोशनी शरीर की नेचुरल घड़ी को बताती है कि दिन शुरू हो गया। इसलिए उठते ही पर्दे खिड़की से हटा दें और धूप में थोड़ी देर के लिए जाने की कोशिश करें। अगर सूरज सुबह-सुबह नहीं निकला है, तो कमरे की लाइटें जला दें।

स्ट्रेचिंग से करें दिन की शुरुआत

आंख खुलते ही तैयार होने के लिए भागने के बजाय पहले रजाई के अंदर ही हाथ-पैर खींचें, गर्दन घुमाएं और गहरी सांस लेते हुए हल्की स्ट्रेचिंग करें। फिर बैठकर पैरों को गर्म मोजों में डालें। उठने के बाद 5 मिनट की स्ट्रेचिंग या तेज चलने से भी नींद पर असर पड़ता है। जिससे उठने में आपको मदद मिल सकती है।

रात में ही अगली सुबह की तैयारी कर लें

सुबह का आधा समय कपड़े ढूंढने और टिफिन बनाने में निकल जाता है। इसलिए रात को ही कपड़े, बैग, चाबी और लंच में क्या ले जाना हैं इसकी तैयार कर लें। इसके साथ ही सोने से पहले कमरे के तापमान का भी ध्यान रखें। हीटर रातभर चलाने के बजाय मोटी रजाई और गर्म नाइटवियर इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने से भी शरीर को जगाने में मदद करता है।