Soft Roti Tips: सर्दियों में गर्मागर्म रोटी खाने का स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन तवे से उतरने के कुछ ही मिनटों में अगर रोटी को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो वह ठंडी और सख्त हो जाती है। घर में सबके खाने का समय अलग होने या ऑफिस में टिफिन ले जाने पर ठंडी रोटी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो करके रोटी को काफी देर तक गर्म और नरम रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।