11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navratri Special: फूलों और चुनरी से माता रानी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं पूजा की थाली, फॉलो करें ये आसान आइडियाज

Puja Thali Decoration Ideas: नवरात्रि में मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा की थाली सजाना चाहते हैं, तो फूलों, लाल चुनरी और मोतियों से थाली सजाने के इन आसान और बजट फ्रेंडली आइडियाज की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
2 min read
Google source verification
Navratri Thali Decoration, Puja Thali Decoration

Navratri Thali Decoration Ideas (representative image) image credit chatgpt

Navratri Thali Decoration Ideas: नवरात्रि के आते ही मां दुर्गा का स्वागत और पूजा करने के लिए घरों में साफ सफाई और सजावट के साथ ही खास तैयारियां भी की जाती हैं। फूल, दीपक, रोली, अक्षत और दूसरी चीजों के साथ पूजा की थाली सजाई जाती है। ऐसे में अगर आप इस बार माता रानी के लिए बाजार से पूजा की थाली खरीदने के बजाय घर पर ही थाली सजाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए आइडियाज की मदद से सजा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा महंगे सामान की जरूरत भी नहीं होगी। घर में रखी चीजों, फूलों, रंगीन कपड़ों और मोतियों की मदद से सुंदर थाली तैयार की जा सकती है। आइए जानते हैं Navratri Thali Decoration के कुछ आसान और सुंदर आइडियाज।

फूलों से सजाएं पूजा की थाली

बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से पूजा की थाली सजाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थाली के किनारों पर गेंदे के फूल रखें और बीच में रोली, अक्षत और दीपक रखें। चाहें तो गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर थाली में बिछा सकते हैं। इसके बाद इसमें पूजा की सामग्री रखें। यह तरीका आसान है और इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता।

चुनरी या कपड़े से सजाएं थाली

नवरात्रि में लाल रंग का खास महत्व माना जाता है। ऐसे में आप पूजा की थाली के नीचे लाल कपड़ा या चुनरी बिछा सकते हैं। इसे फैब्रिक ग्लू की मदद से अच्छी तरह चिपका सकते हैं। इसके किनारों पर सुनहरी लेस लगाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है। ध्यान रखें कि कपड़ा दीपक की लौ से दूर रहे।

मोतियों और मिरर वर्क से सजाएं थाली

अगर आपको थोड़ी डिजाइन वाली थाली पसंद है, तो मोती, छोटे शीशे और सुनहरी लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। थाली के किनारों पर मोतियों की लेस लगाएं और बीच में छोटे शीशों से फूल या गोल डिजाइन बनाएं। इसके लिए आप पुरानी लेस या क्राफ्ट का सामान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सजावट ऐसी हो कि थाली में पूजा का सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह बची रहे।

रंगों से बनाएं सुंदर डिजाइन

अगर आप ऐसी थाली सजाना चाहते हैं जिसे पूजा के बाद आसानी से धोकर साफ किया जा सके, तो थाली पर रंगों से डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए लाल, पीले, नारंगी और हरे रंगों का इस्तेमाल करके फूल, पत्तियों या गोल आकार के डिजाइन बना सकते हैं।

सिंपल थाली डेकोरेशन आइडियाज

अगर आपको ज्यादा सजावट पसंद नहीं है, तो माता रानी के स्वागत के लिए सिंपल थाली भी अच्छा विकल्प है। पीतल या स्टील की थाली में एक छोटा दीपक, रोली, अक्षत और कुछ ताजे फूल रखें। थाली के एक तरफ फूलों की छोटी माला रख सकते हैं। इस तरह कम सामान में भी पूजा की थाली सुंदर दिखेगी।