वर्क एंड लाईफ

कलीग्स के बीच बढ़ाएं रेपुटेशन

कलीग्स के बीच में रेपुटेशन बढ़ाने के लिए आपको बेहतर संबंध बनाने होंगे

2 min read
Oct 05, 2017
colleagues

आजकल सोशल नेटवर्किंग का जमाना है। इस दौर में लोग वर्कप्लेस पर मजबूत रिलेशन बनाना भूल गए हैं। कलीग्स के बीच में रेपुटेशन बढ़ाने के लिए आपको बेहतर संबंध बनाने होंगे। संबंधों की पूंजी आपके कॅरियर के लिए काफी काम की साबित होगी। जानते हैं इसके बारे में-

इमोशनल बैंक बैलेंस

ये भी पढ़ें

अच्छा टीम लीडर बनने के लिए चाहिए क्वालिटीज

ज्यादातर इसे हम लोगों को दिए बिना ही लेते रहते हैं। कलीग्स से कोई भी मदद लेने से पहले उनकी पूरी मदद भी करें। अगर वर्कप्लेस पर कोई कलीग मुसीबत में हो तो आगे बढक़र उसकी मदद करें। इससे आपका इमोशनल बैक बैलेंस बढ़ता है। इससे पता लगता है कि आप लोगों की कद्र करते हैं। इससे आपको भविष्य के लिए काफी फायदा पहुंचता है।

संबंधों को दें समय

हर सप्ताह कुछ न कुछ समय अपने कलीग्स के साथ जरूर गुजारना चाहिए। ऑफिस में ज्यादातर लोग एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं पूछते। इसके बजाय आपको हरेक से उसकी जिंदगी के बारे में सवाल करने चाहिए और उसे समझने का प्रयास करना चाहिए। यह छोटा सा काम आपकी प्रतिष्ठा को काफी बढ़ा सकता है।

विश्वास बढ़ाएं

सभी संबंधों के मूल में विश्वास होता है। ऑफिस में आपकी छवि विश्वास योग्य व्यक्ति की होनी चाहिए। किसी की अनुपस्थिति में उसके बारे में बात करने से बचें। आपके बारे में लोग कुछ भी कहें, पर कलीग्स का आप पर पूरा भरोसा है तो प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

प्रयासों को सराहें

लोगों के लिए अपने बराबर के इंसान की तारीफ करना काफी मुश्किल काम होता है। किसी के काम की सबके सामने तारीफ करके आप उसका दिल जीत सकते हैं। कई बार किसी व्यक्ति को मनचाही सफलता नहीं मिलती, पर यदि उसके प्रयासों की सराहना करते हैं तो वह जीवनभर आपको याद रखता है। यह तरीका असरकारी होता है।

आपकी वैल्यू क्या है

आप लोगों के साथ तभी मजबूत संबंध बना सकते हैं, जब उन्हें पता हो कि आप उनकी क्या मदद कर सकते हैं। हो सकता है कि आप किसी काम में एक्सपर्ट हों। ऐसे में लोग आपको याद करते हैं और बार-बार आपके काम की सराहना करते हैं। लोग आपको जिस रूप में देखते हैं, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए अपनी छवि ज्यादा से ज्यादा से उपयोगी इंसान की बनाएं। हमेशा कुछ न कुछ अच्छा सीखने की कोशिश करें। इससे लोगों का जुड़ाव बना रहेगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

संस्कारी रोमांस
Also Read
View All