वर्क एंड लाईफ

मुश्किल स्थिति में खुद को संभालना सीखें

बिजनेस के दौरान जब भी कोई मुश्किल स्थिति आए तो सच्चे लीडर के तौर पर आपको खुद को संभालना चाहिए।

1 minute read
Dec 08, 2017
tough time

बिजनेस के दौरान जब भी कोई मुश्किल स्थिति आए तो सच्चे लीडर के तौर पर आपको खुद को संभालना चाहिए। मुश्किल समय में अगर आप खुद को नहीं संभालेंगे तो बिजनेस विफल हो सकता है।
बिजनेस के दौरान ऐसा कई बार होता है कि स्थितियां आपके बस में नहीं होतीं। ऐसे वक्त में आपको एक लीडर के तौर पर खुद को, अपनी कंपनी को और सभी एम्प्लॉइज को संभालना होता है। आपको पता है कि अगर आप खुद को नहीं संभाल पाते तो आपका बिजनेस डगमगा कर विफल हो सकता है। आइए जानते हैं कि मुश्किल स्थिति में आप खुद को एक लीडर के रूप में कैसे संभाल सकते हैं-

खुद को शांत रखें

ये भी पढ़ें

प्रेम विवाह करने से पहले अपने प्रेमी के बारे में क्या सोचती है लड़कियां

हर मुश्किल घड़ी अपने साथ अनिश्चितता और अस्थिरता लाती है। ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं। हालांंकि, एक सफल लीडर वही होता है जो इस मुश्किल स्थिति में भी खुद को शांत रखता है। जब आप शांत रहते हैं तो सही निर्णय ले पाते हैं, वहीं, घबराने पर आप कभी सही फैसले नहीं ले पाते जिससे स्थिति और बिगड क़र विफलता की ओर बढ़ती है।

समस्या को पहचानें

एक लीडर के रूप में आपको समस्या को पहचानना होता है। अगर आप समस्या को पहचानेंगे नहीं तो उसका समाधान नहीं ढूंढ़ पाएंगे। आपको चीजों की वास्तविकता का सामना करना होता है और समस्या की जड़ तक पहुंचना होता है। बिना समस्या का कारण जाने उसे हल करना और स्थिति को सामान्य करना मुश्किल है। अत: सबसे पहले समस्या को पहचानें।

आगे बढक़र जिम्मेदारी उठाएं

बिजनेस में किसी भी मुश्किल स्थिति का असर सभी पर पड़ता है। हालांकि, एक लीडर के रूप में आपको उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उसका समाधान ढूंढऩा चाहिए। इसके लिए आप भरोसेमंद एम्प्लॉइज की मदद ले सकते हैं। मुश्किल स्थिति का सामना न करके, किसी और को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल सही नहीं है।

ये भी पढ़ें

अच्छी ब्रांडिंग के लिए जरूरी हैं बेहतरीन स्किल्स
Also Read
View All