वर्क एंड लाईफ

हर कंपनी पहचाने हाई पोटेंशियल्स को

हर कंपनी को अपने हाई पोटेंशियल्स को पहचानना बहुत जरूरी है। इससे कंपनी उन लोगों पर अच्छी तरह से फोकस कर सकती है, जो भविष्य में लीडर बन सकते हैं।

2 min read
Nov 27, 2017
potential

हर कंपनी को अपने हाई पोटेंशियल्स को पहचानना बहुत जरूरी है। इससे कंपनी उन लोगों पर अच्छी तरह से फोकस कर सकती है, जो भविष्य में लीडर बन सकते हैं। जानते हैं हाई पोटेंशियल्स को पहचानने के तरीकों के बारे में।

कॅरियर के लिए उत्साह हो

ये भी पढ़ें

मोटीवेशन : हादसे के बाद पति ने छोड़ा साथ आज पूरी दुनिया इनकी मुरीद

अगर कंपनी में कोई एम्प्लॉई अपने कॅरियर को लेकर काफी उत्साही है और काम को लेकर फ्लेक्सिबल है तो वह भविष्य में लीडर बनने की योग्यता रखता है। सबसे पहले कंपनी को उस व्यक्ति की कॅरियर संबंधी इच्छाओं को समझना पड़ेगा। इससे पता लग जाएगा कि वह व्यक्ति कंपनी के लिए कितना उपयोगी हो सकता है।

सीखने की ललक हो

अगर कोई व्यक्ति अपने मौजूदा रोल से ऊपर उठकर परफॉर्म करता है तो वह लीडरशिप के काबिल हो सकता है। मौजूदा दौर के लीडर्स में सही स्किल्स के साथ-साथ सीखने की इच्छा भी देखी जाती है। वे कितना अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, यह देखने के साथ-साथ बदलावों के प्रति उनके माइंडसेट को भी समझना जरूरी है। अच्छा लीडर बदलाव से नहीं डरता।

निरंतरता होनी चाहिए

कंपनी को किसी भी कैंडिडेट को हाई परफॉर्मर मानने से पहले उसकी परफॉर्मेंस की निरंतरता जांचनी चाहिए। कंपनी को देखना चाहिए कि मौजूदा दौर में वह कितने लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। यह जांचने के बाद ही आपको किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। एक बार हाई परफॉर्मर तय करने के बाद आपको उसे आगे बढऩे में मदद करनी चाहिए।

नैतिक मूल्यों पर विश्वास

कंपनी में बड़ा पद पाने के हकदार व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह नैतिक मूल्यों पर विश्वास करता हो और शॉर्टकट्स में विश्वास न करता हो। गलत तरीकों को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्ति को शीर्ष पद पर पहुंचाने से कंपनी को भी नुकसान हो सकता है। कॉर्पोरेट वैल्यू और नैतिकता को महत्व देने वाले व्यक्ति पर फोकस करने से कंपनी को लाभ मिलता है।

दूसरों की मदद

हाई पोटेंशियल्स टैलेंट विकसित करने की कोशिश करते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी निशानी होती है कि उनके अंदर दूसरों को आगे बढ़ाने की इच्छा साफ नजर आती है। वे दूसरों को फीडबैक देते हैं और कोचिंग देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे लोगों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। वे साथियों, मैनेजमेंट या बोर्ड लेवल तक चुनौतियां दे सकते हैं। दूसरों की मदद से उन्हें आगे बढऩे की शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें

बढ़ रही है शादी की उम्र, यह हैं कारण
Also Read
View All