वर्क एंड लाईफ

अपनी कंपनी के लिए सही निवेशक की पहचान करें

हो सकता है कि बिजनेस में निवेश करने के लिए कई निवेशक मिलें लेकिन सही निवेशक की पहचान जरूरी है।

2 min read
Dec 02, 2017
investor

हो सकता है कि बिजनेस में निवेश करने के लिए कई निवेशक मिलें लेकिन सही निवेशक की पहचान जरूरी है।
बिजनेस के लिए फंड्स देना एक बात है और यह पहचानना कि कौन सा निवेशक आपके लिए सही है, अलग बात है। जब बात एक ऐसे निवेशक को ढूंढने की आती है जो आपकी कंपनी के लिए सही हो तब आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है जैसे कम्यूनिकेशन, रेप्यूटेशन, कमिटमेंट आदि। आइए जानते हैं कि आप अपनी कंपनी के लिए सही निवेशक को कैसे पहचानें-

आप एक-दूसरे को पसंद करें

ये भी पढ़ें

बेचो नहीं, जनता के काम में लो

खुद की कंपनी के लिए कोई ऐसा निवेशक ढूंढ़ें जिसके साथ आप बात करना और काम करना पसंद करें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपको वह निवेशक पसंद नहीं है और आप अचानक उसके मिलने पर उसे नजरअंदाज करना चाहें। इस तरह आपका उसके साथ कभी अच्छा रिश्ता नहीं बन पाएगा जो आपके बिजनेस के लिए सही नहीं है। निवेशक वही चुनें जिसे आप पसंद करें।

वह आपके गुण देखे

आपकी कंपनी के लिए सबसे अच्छा निवेशक वही है जो आपके और आपके बिजनेस के गुण देखे, न कि आपके हर काम में कमी निकाले। अगर कोई निवेशक हर चीज में आपको सलाह देता है या आपके हर काम में कमियां निकालता है तो वह आपकी कंपनी और आपके बिजनेस के लिए कभी सही साबित नहीं हो सकता और न ही वह आपकी मदद करेगा।

आपसी संपर्क है बहुत जरूरी

अगर आप अपने निवेशक को कोई मेसेज करें और वह उसका जवाब जल्दी भेज दे तो इसका मतलब यह है कि वह आपके बिजनेस में रुचि रखता है और आपसे बातचीत करना चाहता है। साथ ही वह आपके बिजनेस में हो रही डवलपमेंट्स के बारे में अपडेट रहना चाहता है। ऐसा निवेशक आपकी कंपनी के लिए बिल्कुल सही साबित होता है। वहीं अगर समय पर जवाब न मिले तो आपको उस निवेशक के बारे में एक बार फिर सोच लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें

गुजरात:सॉफ्ट हिंदुत्व बनाम राष्ट्रवाद
Also Read
View All