वर्क एंड लाईफ

सोमवार को भी कर सकेंगे जोश के साथ काम

अपने लक्ष्य की ओर ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है लेकिन अधिकतर लोग सोमवार को काम करने के दौरान आलस महसूस करते हैं

3 min read
Sep 28, 2017
work in office

वैसे तो एक एंटरप्रेन्योर रोज पूरे जोश के साथ ही काम करता है। अपने लक्ष्य की ओर ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है लेकिन अधिकतर लोग सोमवार को काम करने के दौरान आलस महसूस करते हैं। छुट्टी के बाद उन्हें काम की लय पकडऩे में दिक्कत होती है।

अधिकतर बिजनेस या स्टार्टअप्स रविवार को छुट्टी रखते हैं। ऐसे में सोमवार को काम पर लौटकर पूरे जोश से काम करना और तुरंत काम की लय पकड़ लेना, मुश्किल होता है। छुट्टी बिताकर वापस ऑफिस आने पर अधिकतर लोग आलस से भरे रहते हैं और धीरे-धीरे काम करते हैं। ऐसे में हफ्ते की शुरुआत अच्छे तरीके से नहीं हो पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप सोमवार को भी पूरे जोश और उत्साह के साथ काम कर सकते हैं। इस तरह से आप अपनी टीम को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपके एम्प्लॉइज भी आपसे प्रेरित होकर पूरी मेहनत और जोश के साथ सोमवार को काम करने लगेंगे। आइए जानते हैं कि आप वीकेंड की छुट्टी से लौटने के बाद सोमवार को किन तरीकों के जरिए अपने काम को पूरे जोश और लगन के साथ कर सकते हैं -

ये भी पढ़ें

अपने अंदर के रावण को मारें

काम पर जल्दी पहुंचें

अगर आप चाहते हैं कि सोमवार को आप पूरे हफ्ते की तरह ही अच्छे तरीके से काम कर पाएं तो ऑफिस जल्दी पहुंचने की कोशिश करें। वैसे तो सभी ऑफिस समय से पहुंचना पसंद करते हैं लेकिन सोमवार को आपको ऑफिस तय समय से कुछ पहले ही पहुंच जाना चाहिए। जब आप ऐसा करेंगे तो आपके एम्प्लॉइज भी आपसे प्रेरित होंगे। साथ ही आप ज्यादा प्रोफेशनल भी लगेंगे। माना कि रविवार की छुट्टी के बाद आपको सोमवार को सुबह उठकर जल्दी ऑफिस पहुंचने में आलस आएगा लेकिन बेहतर काम के लिए आपको यह करना ही होगा। जब आप ऑफिस तय समय से पहले पहुंच जाएं, तब इस समय का इस्तेमाल आप दिन के कामों की लिस्ट बनाने, डेस्क संभालने या आराम के लिए भी कर सकते हैं। इसके बाद आप आराम से काम कर सकेंगे।

ईमेल्स को ऑर्गेनाइज करें

जब कभी आप रविवार की छुट्टी के बाद ऑफिस पहुंचते हैं तो आपने देखा होगा कि आपका ईमेल इनबॉक्स ईमेल्स से भर जाता है। ऐसे में आपको इन तमाम ईमेल्स का जवाब तभी देने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। सिर्फ उसी ईमेल का जवाब दें जो उस वक्त बहुत जरूरी हो और जिसकी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता हो। अत: सिर्फ ज्यादा महत्वपूर्ण ईमेल्स का ही जवाब दें। बाकी सभी ईमेल्स को ऑर्गेनाइज करें और महत्ता के आधार पर बाद में समय निकालकर उनका जवाब दें। इससे आपका कीमती समय बर्बाद नहीं जाएगा।

टास्क पर ध्यान दें

यह जरूरी है कि वीकेंड्स पर आप काम के बारे में बिल्कुल न सोचें और पूरी तरह से आराम करें। हालांकि, सोमवार को फिर से अपने दिमाग को पूरी तरह से काम में लगाना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में अपने जरूरी टास्क पर ही अपना पूरा ध्यान लगाएं। अपने दिमाग को भटकने से रोकें और काम को पूरा करने में लगाएं।

जरूरी कॉल्स करें

सोमवार को ऑफिस में आकर आप अपने अपने सभी जरूरी क्लाइंट्स को कॉल करें और उन्हें बता दें कि अगर उन्हें कोई भी जरूरत है तो आप उनके लिए उपलब्ध हैं। इससे अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही अपनी टीम के लिए भी वक्त जरूर निकालें। आपके ऐसा करने से आपकी टीम और क्लाइंट्स सभी को अच्छा लगेगा।

शेड्यूल को चेक करें

याद रखें कि त्योहारों का मौसम आ रहा है और हफ्ते में कई छुट्टियां आने वाली हैं। ऐसे में बेहतर यही रहेगा कि आप अपने शेड्यूल को अच्छे से चेक कर लें और बेवजह के कामों को शेड्यूल में न रखें। जब भी ऑफिस खुले और आप ऑफिस आएं तो अपने जरूरी कामों को पूरा करने पर अपना ध्यान दें। ध्यान रखें कि छुट्टियों की वजह से आपके जरूरी काम में रुकावट नहीं आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

बच्चों को बताएं कड़ी मेहनत की महत्ता
Also Read
View All