वर्क एंड लाईफ

मोटिवेशन : एम्प्लॉइज को इस तरीके से करें मोटिवेट

मोटिवेशन किसी को भी बड़े से बड़ा और कठिन से कठिन काम करने का हौंसला दे सकता है।

2 min read
Jan 19, 2018
motivation

मोटिवेशन किसी को भी बड़े से बड़ा और कठिन से कठिन काम करने का हौंसला दे सकता है। मौजूदा दौर में हर एम्प्लॉई चाहता है कि वर्कप्लेस पर उसे काम के बदले वेतन के साथ-साथ एक अच्छा अहसास भी मिले। अब आप भी अपने एम्प्लॉइज के लिए कर सकते हैं कुछ खास काम। जानते हैं इसके बारे में-

चुनौती दें

ये भी पढ़ें

होठों की शेप बताती है कैसा है आपका व्यक्तित्व

अगर आप अपने एम्प्लॉइज को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें काम में नई चुनौतियां देना शुरू करें या कोई समस्या हल करने के लिए कहें। जब आप एम्प्लॉइज को बड़ी जिम्मेदारी देते हैं तो वह ज्यादा लगन से काम करने लगते हैं। इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

पुरस्कार दें

कंपनी के एम्प्लॉइज को अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत कर सकते हैं। सिर्फ साल में एक बार प्रमोशन देने के बजाय अगर आप पूरे साल अलग-अलग मौकों पर कर्मचारियों को रिवार्ड देते हैं तो इसका पॉजिटिव असर होता है। आपको पुरस्कार के महत्व को समझना चाहिए।

विश्वास पैदा करें

आपको वर्कप्लेस पर पारदर्शिता का माहौल पैदा करना चाहिए। अपने टीम मेंबर्स से कोई बात छुपानी नहीं चाहिए। आपको एम्प्लॉइज के अंदर विश्वास पैदा करना चाहिए। एम्प्लॉई के लिए मैनेजर ही सब कुछ होता है। ऐसे में आपको कभी भी उनका विश्वास नहीं तोडऩा चाहिए, बल्कि उनकी हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। इससे एम्प्लॉई भी कंपनी के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का सही तरह से निवर्हन करने लगता है। बड़े फैसले लेने से पहले एम्प्लॉइज से विचार-विमर्श करना चाहिए।

रोल को समझाएं

कंपनी का हर एम्प्लॉई जानना चाहता है कि वह जो काम कर रहा है, कंपनी के लिए उसकी वैल्यू क्या है। चाहे इंजीनियर हो या सेल्स प्रोफेशनल, हर कोई वैल्यू चेन में अपनी पोजीशन को समझना चाहता है। आपको हर एम्प्लॉई को बताना चाहिए कि संस्थान को आगे ले जाने में उसका कितना महत्व है। इससे एम्प्लॉई प्रोत्साहित होता है।

स्किल्स में करें निवेश

आपको अपनी टीम के हर सदस्य की कमियों और खूबियों के बारे में पता होना चाहिए। इससे आप उन्हें अपनी कमियों को दूर करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और खूबियों का सही जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बात जान लें कि हर इंसान से गलती होती है। इसलिए किसी एम्प्लॉई से गलती होने पर उसे डांटने के बजाय सुधार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर आप एम्प्लॉइज की स्किल्स के लिए निवेश कर रहे हैं तो इससे भविष्य में कंपनी को ही फायदा पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

बच्चों को दें डेनिम ड्रेस से कूल लुक

Also Read
View All