वर्क एंड लाईफ

जब टीम चाहे, वर्क फ्रॉम होम

अगर आपकी टीम कभी आपसे वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगती है तो एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको क्या करना चाहिए?

2 min read
Nov 10, 2017
work at home

अगर आपकी टीम कभी आपसे वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगती है तो एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको क्या करना चाहिए?
याद रखें कि टेक्नोलॉजी से ज्यादा, भरोसे पर काम करता है रिमोट वर्क।

कर्मचारी का ध्यान रखना एम्पलॉयर का फर्ज है। एक वक्त था जब ऑफिस वर्क ऑफिस से ही किया जा सकता था, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। विदेशों की तरह अब भारत में भी एम्पलॉयर कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने लगे हैं। भविष्य में वह बिजनेस ज्यादा सफल होंगे जो अपने एम्प्लॉइज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देंगे। बहुत से शोधों में यह बात सामने आई है। अगर आपके एम्प्लॉइज भी आपसे रिमोट वर्क की परमिशन मांगते हैं जो फिलहाल आपकी कंपनी कल्चर का हिस्सा नहीं है, तो आपको उनकी इस जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, एम्प्लॉइज को यह अनुमति देने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि क्या आपकी कंपनी इस बदलाव के लिए तैयार है -

ये भी पढ़ें

फर्क है तब की और अब की दोस्ती में

प्रतिस्पर्धी अपना चुके हैं

अगर आपके प्रतिस्पर्धी अपने एम्प्लॉइज को रिमोट वर्क की सुविधा पहले से ही दे रहे हैं तो आपको भी अपने एम्प्लॉइज को यह सुविधा देनी चाहिए। हालांकि, किसी की नकल करना सही नहीं है लेकिन अच्छी चीजों में आपको ऐसा करना चाहिए। ऐसा करने से आपको ही फायदा होगा और कंपनी की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।

एम्प्लॉइज हों एक्साइटेड

अगर आपका कोई एम्प्लॉई आपसे रिमोट वर्क की अनुमति मांगता है या फिर आप खुद ही कुछ एम्प्लॉइज को यह सुविधा देना चाहते हैं तो समझ जाएं कि आपकी कंपनी अब इस नए बदलाव के लिए तैयार है। इसे तुरंत लागू कर दें और कंपनी को आगे ले जाएं।

आप जानते हैं इसके फायदे

जब आप जानते हैं कि रिमोट वर्क से आपकी कंपनी और एम्प्लॉइज दोनों को ही फायदा होगा तो आपको इसे अपनी कंपनी में लाने में देर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कंपनी के पैसे की बचत और एम्प्लॉइज के समय की बचत होगी जिससे फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति के लिए आखिर कौन है जिम्मेदार
Also Read
View All