वर्ल्ड कुजिन

डबल लेयर्ड चीज वेजी क्रंच पिज्जा बन जाएगा पार्टी की जान

अगर आपको भी डबल लेयर्ड चीज पिज्जा पसंद है, लेकिन आपको वह घर में बनाना नहीं आता तो निराश न हों

2 min read
Jan 26, 2018
Domino's Pizza,Pizza Hut,pizza,

अगर आपको भी डबल लेयर्ड चीज पिज्जा पसंद है, लेकिन आपको वह घर में बनाना नहीं आता तो निराश न हों। हम आपको इसे बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बहुत ही टेस्टी पिज्जा होता है और इसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं। यहां पढ़ें डबल लेयर्ड चीज वेजी क्रंच पिज्जा की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

ईवनिंग स्नैक्स में बनाएं चीजी मेक्रोनी बॉल्स

8 थिन क्रस्ट पिज्जा बेस [175 मिमी (7 इंच)]
2 कप पिज्जा सॉस
2 कप कसा हुआ मोजरैला चीज

क्रन्ची वेजी टॉपिंग के लिए
1 कप स्लाईस्ड रंग-बिरंगी शिमला मिर्च (लाल और पीली)
1 कप हल्के और उबले और तिरछे कटे हुए बेबी कॉर्न
1 टेबल-स्पून जैतून का तेल
2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1/2 कप प्याज के टुकड़े
2 टेबल-स्पून भिगोए और कटे हुए सन ड्राईड टमेटोज
1 1/2 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैक्स
1 1/2 टी-स्पून सूखे मिले-जुले हर्बस
नमक स्वादअनुसार
1/2 कप टमाटर के टुकड़े

विधि -

क्रन्ची वेजी टॉपिंग के लिए
एक चौ़डे नॉन-स्टिक पैन में जैतून का तेल गरम करें, लहसुन और प्याज डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए भुन लें।
शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, सन-ड्राईड टमेटोज, लाल मिर्च के फ्लैक्स, मिले-जुले हर्बस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए पका लें। टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर, बीच-बीच मे हिलाते हुए 2 मिनट तक पका लें। टॉपिंग को 4 भागों में बाटकर एक तरफ रख दें।

पिज्जा बेस को साफ, सूखी जगह पर रखकर, 1/4 कप पिज्जा सॉस और 1/4 कप मोजरैला चीज डालकर अच्छी तरह छिड़कर फैला लें।
इसके उपर 1 और पिज्जा बेस रखकर, 1/4 कप पिज्जा सॉस फैला लें और क्रन्ची वेजिटेबल टॉपिंग के एक भाग को डालकर अच्छी तरह फैला लें। अंत में दोबारा 1/4 कप मोजरैला चीज छिड़कें।

विधी दोहराकर 1 और पिज्जा बना लें। दोनों पिज्जा को चुपड़ी हुई बेकिंग ट्रे पर रखकर पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें। बराबर टुकड़ो में काटकर तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

बेक्ड सन ड्राईड टमेटोज एंड चीज रोल्स है यमी रेसिपी
Also Read
View All