वर्ल्ड कुजिन

आज डिनर में एंजॉय करें फत्तुश, लेबनानी सलाद

फत्तुश लेबनानी सलाद रेसिपी है। यह बहुत ही टेस्टी और हैल्दी होती है और आप इसे डिनर में खा सकते हैं।

2 min read
Feb 23, 2018
Fattoush Lebanese Salad
Fattoush Lebanese Salad

फत्तुश लेबनानी सलाद रेसिपी है। यह बहुत ही टेस्टी और हैल्दी होती है और आप इसे डिनर में खा सकते हैं। इसमें कुरकुरे टोस्टेड ब्रेड और सब्जियां शामिल की जाती हैं। वहीं इसके ऊपर जैतून के तेल की ड्रैसिंग दी जाती है। यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी और यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है। यहां पढ़ें फत्तुश, लेबनानी सलाद की रेसिपी -

सामग्री -

१ पिटा ब्रेड (६ इंच)
जैतून का तेल , चुपडने के लिए
३/४ कप ककड़ी के टुकड़े
३/४ कप बीज रहित टमाटर के टुकड़े
३/४ कप आइसबर्ग सलाद के पत्ते , टुकड़ो में तोड़े हुए
१/२ कप शिमला मिर्च के टुकड़े
१/४ कप बारीक कटी हुई पार्सले
१/४ कप बारीक कटे हुए हरे प्याज के पत्ते
१/४ कप कटे हए पुदिना के पत्ते
१/४ कप पतले स्लाइस किए हुए हरे प्याज के के पत्ते

मिलाकर ड्रेसिंग बनाने के लिए
२ टेबल-स्पून जैतून का तेल
२ टेबल-स्पून निंबू का रस
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादानुसार

विधि -

एक पीटा ब्रेड को साफ, सूखी सतह पर रखिए और दोनों तरफ ब्रश से जैतून का तेल चुपड लीजिए। एक नॉन-स्टिक तवा गरम कीजिए और उस पर पीटा ब्रेड को मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट या कुरकुरा और दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए।

टोस्ट किए हुए पीटा ब्रेड को २५*२५ मिमी (१ इंच * १ इंच) के टुकड़ों में काट लीजिए। एक गहरे बाउल में सभी सामग्री के साथ ड्रेसिंग डालकर अच्छे से मिला लीजिए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।