Russia School Shooting: रूस के स्कूल में एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसाईं जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है।
रूस में सोमवार को एक बंदूकधारी ने एक स्कूल में घुस गया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हुए हैं जिनमें 14 छात्र शामिल हैं। इस घटना से रूस में हड़कंप मच गया है। इस घटना पर रूस की जांच एजेंसी समिति जानकारी दी कि Izhevsk के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो शिक्षक, 2 गार्ड और 5 छात्रों की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
इज़ेव्स्क मास्को से लगभग 600 मील पूर्व में है और Udmurtia क्षेत्र की राजधानी है। इस हमले के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। Udmurtia के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने एक वीडियो बयान में कहा कि अभी भी अज्ञात बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली।
गवर्नर ने कहा कि इस स्कूल में कक्षा 1 और 11 के बीच के बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल को खाली करा लिया गया है और इसके आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। हमलावर ने ये हमला क्यों किया और कइस उद्देश्य से किया इसकी कोई जानकारी गिलहाल सामने नहीं आई है।
बता दें कि रूस में हाल के वर्षों में कई स्कूलों में गोलीबारी की घटना देखने को मिली है। इससे पहले मई 2021 में कज़ान शहर में एक बंदूकधारी ने सात बच्चों और दो वयस्कों की हत्या कर दी थी। पिछले साल ही अप्रैल में, एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले सेंट्रल उल्यानोवस्क क्षेत्र के एक बालवाड़ी में दो बच्चों और एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। एक बार फिर से इस तरह की घटना से रूस में तनाव का माहौल है। रूस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।