विदेश

Plane Crash in Bolivia: बोलीविया में नोटों की गड्डी से भरा एक हरक्यूलिस C-130 विमान क्रैश, 15 की मौत, चीख पुकार के बीच पैसे बटोरने में जुटी भीड़

Plane Crash in Bolivia: बोलीविया में एक हरक्यूलिस C-130 विमान क्रैश हो गया। सड़क पर क्रैश के बाद कोहराम मच गया, लेकिन घायलों को बचाने के बजाए वहां मौजूद भीड़ नोटों की गड्डियां लूटने में लग गई। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Feb 28, 2026
बोलीविया में प्लेन क्रैश (फोटो- सोशल मीडिया)

Plane Crash in Bolivia: बोलीविया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी ला पाज के पास एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार को बोलीवियन एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान का विमान क्रैश हो गया। विमान नए छपे बैंक नोटों की एक बड़ी खेप ले जा रहा था। इस दौरान एक व्यस्त सड़क 'कोस्टानेरा एवेन्यू' पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय सड़क पर कोहराम मच गया। इसमें कम से कम 15 लोग मारे गए, जबकि 30 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

ईरान को लेकर डॉनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया सामने, बोले- अटैक नहीं करना चाहता, लेकिन कभी-कभी मजबूरी होती है…

सड़कों पर नोटों की गड्डी लूटने की मची होड़

हादसे के थोड़ी देर बाद वहां नोटों की गड्डी लूटने की होड़ मच गई। मलबे और धुएं के बीच सैकड़ों लोग बचाव कार्यों में मदद करने के बजाय विमान हादसे के बाद बिखरी हुई नोटों की गड्डी लूटने में लग गए। अनियंत्रित भीड़ को हटाने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को 'वॉटर कैनन' और दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। बोलीविया के सेंट्रल बैंक ने पुष्टि की है कि विमान नए बैंक नोटों को देश के आंतरिक हिस्सों में ले जा रहा था।

कैसे हुआ ये हादसा ?

शुरुआती जांच में इसे तकनीकी गड़बड़ी का मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते थोड़ी ही देर में वह सड़क पर क्रैश हो गया। सड़क पर गिरते ही प्लेन ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे की चपेट में आने से कई कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं और उनमें आग लग गई।

ऑल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद

हादसे के बाद बोलीविया के एल ऑल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही, सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। बोलीविया के रक्षा मंत्रालय ने हादसे के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Published on:
28 Feb 2026 07:40 am
Also Read
View All

अगली खबर