विदेश

B-1 Bomber Iran Attack: ईरान के आसमान में अमेरिकी ‘बमवर्षक शक्ति’, B-1 की पहली कार्रवाई से दुनिया में हड़कंप

अमेरिका ने अपने सबसे संहारक सुपरसोनिक बमवर्षक विमान B-1B लांसर को जंग के मैदान में उतारकर यह साफ कर दिया है कि वह ईरान के आगे झुकने वाला नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य से लेकर लाल सागर तक खुले नए मोर्चों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और शांति को भारी संकट में डाल दिया है।
less than 1 minute read
Jul 23, 2026
US Unleashes B-1 Bomber Over Iran
US Unleashes B-1 Bomber Over Iran

मध्य पूर्व में जल रही युद्ध की चिंगारी अब एक भयानक विनाशकारी आग का रूप ले चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच 12 दिन पहले दोबारा शुरू हुई यह सैन्य भिड़ंत उस वक्त बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब अमेरिकी वायुसेना ने अपने सबसे भारी और घातक बॉम्बर 'B-1 लांसर' (B-1B Lancer) को सीधे युद्ध क्षेत्र में झोंक दिया।

ब्रिटेन स्थित एयरबेस से उड़ान भरकर आधी दुनिया पार करते हुए इस सुपरसोनिक ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के गुप्त सैन्य अड्डों पर मिसाइलों और बमों की ऐसी बारिश की, जिससे तेहरान की सैन्य शक्ति को गहरा धक्का लगा है।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है

Updated on:
23 Jul 2026 09:51 am
Published on:
23 Jul 2026 09:49 am