बुलडोज़र एक्शन का देशभर में काफी ट्रेंड चल रहा है, लेकिन एक शख्स ने अपने घर को बचाने के लिए पटाखों से बुलडोज़र को ढेर कर दिया।
भारत समेत कई देशों में अवैध निर्माण या कार्रवाई के दौरान बुलडोज़र एक्शन की खबरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें इमारतों को गिराया जाता दिखाया जाता है। इसी तरह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जिसमें एक शख्स ने बुलडोज़र से अपना घर बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया।
इस वीडियो को चीन का बताया जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स के मकान को ढहाने के लिए बुलडोज़र मौके पर पहुंचता है। बुलडोज़र को घर तोड़ते देखने के लिए आसपास भीड़ जमा हो जाती है।
वीडियो में नजर आता है कि मकान मालिक बुलडोज़र की ओर पटाखे फेंकना शुरू कर देता है। लगातार पटाखों के धमाकों से ड्राइवर को बुलडोज़र को पीछे लेना पड़ता है। शख्स लगातार पटाखे लॉन्च करता रहता है, जिससे हालात बेकाबू हो जाते हैं। इस वजह से बुलडोज़र संतुलन खो बैठता है और ढेर हो जाता है। ऐसा करते हुए शख्स अपने घर को बचा लेता है।