
दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। आए दिन कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स में अपनी जान गंवा देते हैं। शुक्रवार को तड़के सुबह पाकिस्तान (Pakistan) में एक भीषण बस एक्सीडेंट (Bus Accident) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक बस बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर जा रही थी। खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले की बॉर्डर के पास के डानासार इलाके में बस 70 से 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण बस एक्सीडेंट की वजह से हाहाकार मच गया।
हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे। बस क्वेटा से 36 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में खराब हो गई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसमें बैठा लिया गया। इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई। 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिरने से बस चकनाचूर हो गई।
इस बस एक्सीडेंट में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सही वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बस शेरानी-झोब हाईवे से फिसल गई और खाई में जा गिरी। जिस इलाके में एक्सीडेंट हुआ, वो एक पहाड़ी इलाका है और काफी जोखिम वाला रास्ता है। इस हादसे के बाद पाकिस्तान के ज़्यादा जोखिम वाले पहाड़ी रास्तों पर हाईवे सुरक्षा बैरियर और ढांचागत सुरक्षा उपायों की कमी उजागर हुई है।
पाकिस्तान में बढ़ रहे हैं रोड एक्सीडेंट्स के मामले
पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। यातायात नियमों की अवहेलना, खराब सड़कें, ओवरस्पीडिंग, क्षमता से ज़्यादा लोगों को बैठाना कुछ ऐसे मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। रोड सेफ्टी के प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।