विदेश

इस महामारी ने मचाया हाहाकार, सूडान में 40 लोगों की हुई मौत

Cholera Outbreak In Sudan: सूडान में हैजा बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। देश में कुछ जगह हैजा महामारी के कारण गंभीर स्थिति बनी हुई है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2025
सूडान में हैजा से हाहाकार (प्रतीकात्मक फोटो)

अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) पहले से ही दो साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध की मार झेल रहा है। 15 अप्रैल, 2023 को सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से अब तक हज़ारों निर्दोष लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई निर्दोष लोग अभी भी मारे जा रहे हैं। लाखों लोग बेघर हो गए और बड़ी संख्या में लोग अभी भी मुश्किल हालात में जी रहे हैं। करोड़ों लोगों को खाने के संकट का भी सामने करना पड़ रहा है। इसी बीच अब सूडान में एक महामारी की वजह से हाहाकार मच गया है।

सूडान में हैजा का कहर

सूडान के दारफुर (Darfur) क्षेत्र में एक महामारी ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। हम बात कर रहे हैं हैजा (Cholera) की, जिससे स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

अब तक 40 लोगों की मौत

सूडान के दारफुर क्षेत्र में हैजा की वजह से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें पिछले एक हफ्ते में हुई हैं। सूडान में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स टीम की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

कई मरीजों का किया गया इलाज

दारफुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय में डॉक्टर्स ने हैजा से पीड़ित करीब 2,300 मरीजों का इलाज किया है। सूडान में गंदगी एक बड़ी समस्या है और भोजन के साथ ही पानी में भी काफी गंदगी मिल रही है। इस वजह से ही सूडान में कई जगह हैजा फैल रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर