
Dominican Republic Plane Crash: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक निजी जेट विमान इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और सह-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे आपातकालीन रूप से उतारने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, रनवे तक पहुंचने से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन दोनों क्रू मेंबर्स को बचाया नहीं जा सका। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति विमान के पायलट और सह-पायलट थे।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।