विदेश

अमेरिका में गन की होम डिलीवरी, नए प्रस्ताव पर बढ़ा विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की कंपनी बुरी तरह फंसी

अमेरिका में बंदूक की Home Delivery के प्रस्ताव पर विवाद बढ़ गया है। नए नियम से Donald Trump Jr की कंपनी Grab A Gun को बड़ा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि सुरक्षा संगठनों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त बढ़ सकती है।
2 min read
Jul 03, 2026
Home Delivery Gun
अमेरिका में बंदूक खरीदने के नियम बदलेंगे

Home Delivery Gun: अमेरिका में बंदूक खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू हो जाता है, तो लोग ऑनलाइन माध्य से करीब 7 दिन में बंदूक सीधे अपने घर मंगवा सकेंगे। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr) की कंपनी ग्रैब ए गन (Grab A Gun) को लेकर हो रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि नए नियम से कंपनी को बड़ा कारोबारी फायदा मिल सकता है।

जानिए क्या है नया प्रस्ताव

अमेरिका के ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) ने एक नया नियम प्रस्तावित किया है। इसके तहत लाइसेंस प्राप्त हथियार विक्रेता अपने ही राज्य के ग्राहकों को सीधे उनके घर पर बंदूक भेज सकेंगे। इसके लिए खरीदार को ऑनलाइन पहचान सत्यापन, बैकग्राउंड चेक और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना देने के बाद सात दिन के बाद उसे हथियार घर बैठे-बैठे मिल जाएगा।

33 लाख लोग हर साल घर बैठे बंदूक खरीदेंगे

ATF का अनुमान है कि भविष्य में करीब 33 लाख लोग हर साल घर बैठे बंदूक मंगाने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसी का कहना है कि इससे ग्राहकों के समय और यात्रा पर होने वाला लगभग 103.7 मिलियन डॉलर का खर्च बच जाएगा। ATF के मुख्य कानूनी अधिकारी रॉबर्ट लीडर ने कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य बंदूक उद्योग को आधुनिक ऑनलाइन कारोबार के अनुरूप बनाना है।

सुरक्षा को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

बंदूक नियंत्रण करने वाले संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि अगर लाखों बंदूकें सीधे लोगों के घर भेजी जाने लगीं तो अवैध खरीद-फरोख्त, डाक से चोरी और दूसरे लोगों के लिए बंदूक खरीदने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। गिफर्ड्स की प्रवक्ता अनीसा मैकमिलन ने कहा कि भले ही ऑनलाइन माध्य से सेल्स और बैकग्राउंड चेक की प्रक्रिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, इंटरनेट पर बंदूक बेचने वाले स्टोर के लिए यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि बंदूक खरीदने वाला व्यक्ति उसे आगे किसी और को तो नहीं दे रहा है।

क्यों चर्चा में है ट्रंप जूनिय की कंपनी?

फिलहाल यह प्रस्ताव सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया गया है। इस पर अगस्त की शुरुआत तक लोगों की राय ली जाएगी। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया चलेगी। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पिछले साल ऑनलाइन हथियार बेचने वाली कंपनी ग्रैब ए गन को शेयर बाजार में लाने में अहम भूमिका में थे। उनके पास कंपनी के 3 लाख से ज्यादा शेयर हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 7 लाख डॉलर से अधिक है।

हालांकि पिछले साल इन शेयरों की कीमत 50 लाख डॉलर से ज्यादा थी। कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के दौरान 119 मिलियन डॉलर जुटाए थे। यह सौदा 1789 कैपिटल के सहयोग से हुआ था, जहां डोनाल्ड ट्रंप जूनियर साझेदार हैं।

Published on:
03 Jul 2026 07:06 pm