विदेश

Earthquake: फिजी में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ नुकसान

Fiji Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज फिजी में भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन ही कहीं न कहीं देखने को मिल रहे हैं। इन मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 29 अक्टूबर को आए भूकंपों में फिजी (Fiji) में आया भूकंप भी शामिल है। फिजी में यह भूकंप लेवुका (Levuka) से 267 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 02 मिनट पर आया। फिजी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिजी में आज आए इस भूकंप की गहराई 562.4 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

फिजी में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा होने की वजह से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि लोगों को भूकंप का हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले कुछ समय में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग ‘मुकाब’, जानिए क्या होगा खास

Also Read
View All

अगली खबर