विदेश

अल साल्वाडोर में 5.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती

Earthquake In El Salvador: भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही इजाफा हो रहा है। आज अल साल्वाडोर में भूकंप से धरती कांप उठी।

2 min read

भूकंप (Earthquake) के मामलों में दुनियाभर में ही इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में हर दिन ही अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, सोमवार, 9 दिसंबर को आए भूकंपों में अल साल्वाडोर (El Salvador) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। अल साल्वाडोर में कोंचगुआ (Conchagua) से 9 किलोमीटर साउथ में यह भूकंप आया। भारतीय समयानुसार इस भूकंप का समय सुबह 9 बजकर 20 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी अल साल्वाडोर में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अल साल्वाडोर में आज आए इस भूकंप की गहराई 15.4 किलोमीटर रही।


धरती कांप उठी, लोग डरकर भागे बाहर

अल साल्वाडोर में आज आए भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोग डरकर अपने-अपने घरों से बाहर भाग उठे।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर बमबारी, 28 लोगों की मौत और 37 घायल



Also Read
View All

अगली खबर