विदेश

पाकिस्तान में महंगाई का एक और सितम, बिजली हुई 64 रुपये प्रति यूनिट, लोग हुए आत्महत्या के लिए मजबूर

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में जनता पर महंगाई का एक और सितम देखने को मिल रहा है। महंगे बिजली के बिलों से देश की जनता परेशान है। इस वजह से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है।

2 min read
Sep 04, 2023
Protests in Pakistan against costly electricity bills

पाकिस्तान (Pakistan) की कंगाल आर्थिक स्थिति जगजाहिर है। पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति काफी समय से खराब चल रही है। कर्ज़ के बोझ तले भी पाकिस्तान पहले से ही दबा हुआ है। आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ पाकिस्तान की हुई 3 बिलियन डॉलर्स (भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये) की बेलआउट डील ने पाकिस्तान को दिवालिया होने से तो बचा लिया, पर इस डील के स्टैंडबाई एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान में कुछ अहम चीज़ें काफी महंगी हो गई हैं जिससे जनता पर महंगाई का सितम देखने को मिल रहा है। इनमें महंगी बिजली भी शामिल है।


बिजली हुई 64 रुपये प्रति यूनिट

पाकिस्तान में बिजली काफी महंगी हो गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बिजली 64 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) प्रति यूनिट पहुंच गई है। बिजली की कीमत के इतना बढ़ने से पाकिस्तान की जनता में हाहाकार मचा हुआ है।

विरोध प्रदर्शन हुए तेज़

पाकिस्तान में महंगी बिजली की वजह से विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं। लोग पाकिस्तान में बिजली के महंगा होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में महंगी बिजली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग इन विरोध प्रदर्शनों में अपने बिल जलाकर अपना गुस्सा जता रहे हैं और बिजली की कीमत को कम करने की मांग कर रहे हैं।


लोग हुए आत्महत्या के लिए मजबूर

पाकिस्तान में बिजली के 64 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) प्रति यूनिट होने की वजह से कुछ लोग आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इतनी ज़्यादा महंगी बिजली पाकिस्तान की जनता के लिए मुसीबतों के पहाड़ से कम नहीं हैं। की लोगों को तो बिल चुकाने के लिए घर का सामान तक बेचना पड़ रहा है और जब ऐसा करने से भी बात नहीं बन रही, तो कई लोगों को आत्महत्या ही एक उपाय नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें- सूडान की राजधानी खार्तूम में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ का हमला, 16 नागरिकों की मौत

Published on:
04 Sept 2023 01:46 pm
Also Read
View All