विदेश

हिप्पो हुआ नाराज़ तो ज़ूकीपर की अटकी सांस, देखें वीडियो

वैसे तो हिप्पो को शांत स्वभाव का माना जाता है, लेकिन गुस्सा आने पर हिप्पो काफी खतरनाक हो सकता है। हिप्पो के गुस्से का उदाहरण एक ज़ूकीपर को देखने को मिलता है।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Angry hippo runs after zookeeper (Photo - Video screenshot)

जानवरों के स्वभाव का कोई भरोसा नहीं होता। उनका मिज़ाज कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जंगलों में ऐसे हालात सामान्य माने जाते हैं, लेकिन जब जंगली जानवर इंसानों के करीब हों, तो जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। चिड़ियाघर ऐसी ही जगह है, जहाँ खतरनाक और जंगली जानवरों की देखभाल ज़ूकीपर्स करते हैं। कई बार उन्हें अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब एक ज़ूकीपर को गुस्साए हिप्पो से जूझना पड़ा।

चिड़ियाघर में दिखा हिप्पो का गुस्सा

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में हिप्पो का गुस्सा देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिप्पो अचानक आक्रामक हो जाता है और पास खड़े ज़ूकीपर की ओर तेजी से भागता है।

हिप्पो के गुस्से से घबराया ज़ूकीपर

हिप्पो को अपनी तरफ आता देख ज़ूकीपर घबरा जाता है और बचने के लिए दौड़ पड़ता है। इस दौरान वह गिर भी जाता है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो जाते हैं। वीडियो में हिप्पो अपना मुंह खोलकर ज़ूकीपर के बेहद करीब पहुंच जाता है। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है मानो वह हमला कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। काफी मशक्कत के बाद ज़ूकीपर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहता है।

Also Read
View All

अगली खबर