विदेश

US-Iran War: क्या थमने वाला है युद्ध? 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

Abbas Araghchi Pakistan visit: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे है। इसके बाद अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने को लेकर अटकले तेज हो गई है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
2 min read
Apr 28, 2026
Iran Russia relations Putin meeting
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुतिन से की मुलाकात (Photo-IANS)

US-Iran War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) मंगलवार को रूस दौरे के बाद एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं। अराघची का 48 घंटे में यह इस्लामाबाद का तीसरा दौरा है। दरअसल, अमेरिका के साथ तनाव खत्म करने को लेकर अराघची एक्टिव हो गए हैं और इसके लिए कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं।

48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान दौरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अराघची पिछले 48 घंटों में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान मध्यस्थ की अहम भूमिका निभा रहा है और ईरान-अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत को आगे बढ़ाने में सक्रिय है।

रूस में पुतिन से अहम मुलाकात

इससे पहले अराघची पाकिस्तान से सीधे रूस रवाना हो गए थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की करीब डेढ़ घंटे बैठक हुई। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय हालात और अमेरिका-इजरायल के साथ जारी तनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

ईरान के विदेश मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में युद्ध और आक्रामकता से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने ईरान-रूस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी बताया और संकट के दौरान रूस के समर्थन के लिए आभार जताया।

वहीं, पुतिन ने पश्चिम एशिया में शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र में स्थिरता लौटेगी। उन्होंने कहा कि रूस ईरान के हितों को आगे बढ़ाएगा।

अमेरिका में भी हलचल

बता दें कि ईरान ने युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद अमेरिका में भी हलचल तेज हो गई है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से आए नए प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की है।

क्या है ईरान का प्रस्ताव?

ईरान के प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और मौजूदा टकराव खत्म करने का रोडमैप शामिल है। हालांकि, परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी बातचीत को बाद के चरण में रखने की बात कही गई है।

Updated on:
28 Apr 2026 06:50 am
Published on:
28 Apr 2026 06:50 am