विदेश

ईरान की दो-टूक – अमेरिका से बातचीत का नहीं है फिलहाल कोई प्लान

Iran-US Conflict: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की तरफ से साफ कर दिया गया है कि फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत का कोई प्लान नहीं है।
2 min read
• •
Jul 16, 2026
Esmaeil Baghaei
इस्माइल बघाई (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच फिर से हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने जहाँ होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से बंद कर दिया है तो वहीँ अमेरिका ने ईरान के खिलाफ फिर से नाकेबंदी कर दी है, जिसमें ईरान के बंदरगाह और होर्मुज स्ट्रेट से लगे तट शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को अगले हफ्ते तक डील करने की धमकी दी है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि जब तक वह चाहेंगे, ईरान पर हमले होंगे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार ईरान से बातचीत भी जारी है, लेकिन इसी बीच ईरान की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है।

अमेरिका से बातचीत का नहीं है फिलहाल कोई प्लान

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दो-टूक सुना दी है कि ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत करने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। बघाई ने यह भी कहा कि ईरान इस समय पूरी तरह से देश की सुरक्षा पर ध्यान दे रहा है।

जैसे को तैसा करेगा ईरान

पत्रकारों से बात करते हुए बघाई ने यह भी कहा कि ईरान जैसे को तैसा करेगा। उनके अनुसार ईरान अपने अंतर्राष्ट्रीय वादों को तभी पूरा करेगा जब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा। अगर अमेरिका इन वादों का उल्लंघन करेगा, तो ईरान भी ऐसा करने से और अमेरिका को इसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के ने ईरान के साथ किए शांति समझौते के तहत अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी न कर पाने के बाद ईरान ने भी इस समझौते के तहत अपने वादों को छोड़ दिया।

ईरानी राष्ट्रपति ने भी देश की रक्षा करने का किया वादा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान (Masoud Pezeshkian) ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "ट्रंप की बयानबाज़ी तो जारी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह युद्ध के मैदान में अपने लक्ष्यों तक पहुंच पाए हैं? जिन लोगों ने हमारे देश को तोड़ने की कोशिश करने का फैसला किया, उनकी हरकतों से आखिरकार क्या हासिल हुआ? हम अपने कामों से अपनी मातृभूमि के हर इंच की रक्षा करेंगे।"