15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी – ‘अगर अगले हफ्ते तक नहीं हुई डील तो ईरान के पावर प्लांट्स पर करेंगे हमले’

Iran-US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले करने की धमकी दे दी है। उन्होंने ईरान को डील के लिए अगले हफ्ते तक का समय दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 15, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने एक बार ईरान पर हमले किए हैं। आज ईरान पर हमलों की लगातार चौथी रात है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी अमेरिकी सेना ने लगातार दो रात ईरान को दहलाया था। ईरान ने भी बहरीन (Bahrain) और कुवैत (Kuwait) पर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भी ईरान और अमेरिका की सेनाएं एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रही हैं। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को भी धमकी दे दी है।

क्या है ट्रंप की नई धमकी?

ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर अगले हफ्ते तक उसने अमेरिका से डील नहीं की, तो ईरानी पावर प्लांट्स पर हमले किए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधियों ने ईरानी प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को भी बातचीत की थी।

जब तक मैं चाहूंगा तब तक होंगे हमले - ट्रंप

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक वह चाहेंगे तब तक ईरान पर हमले होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि जब वह कहेंगे, तभी ईरान पर हमले रुकेंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के पुलों को उड़ाने की भी धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान के सभी पुलों पर हमले करेगी जब तक वो डील के लिए फिर से अमेरिका के साथ बातचीत की टेबल पर नहीं आते।

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से नहीं वसूला जाएगा 20% टोल टैक्स

इसी बीच ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से 20% टोल टैक्स वसूलने वाला फैसला वापस ले लिया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और दूसरे देशों से मैंने बात की और वो अमेरिका में रिकॉर्ड लेवल पर और ज़्यादा पैसा निवेश करना चाहेंगे और यह बहुत अच्छी बात होगी। इस तरह से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। मुझे फीस का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं है, लेकिन साथ ही यह सही नहीं है कि हम पूरी दुनिया के लिए, जिनमें चीन और बाकी सभी देश शामिल हैं, के लिए इस जलमार्ग की सुरक्षा कर रहे हैं। मुझे चीन के लिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे किसी भी देश के भी लिए इसकी सुरक्षा करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन यह गलत है कि हमें किसी तरह से इसका मुआवज़ा नहीं मिल रहा है।"