विदेश

इजरायल के केमिकल हब पर ईरान का मिसाइल हमला, लोगों को घरों में रहने की सलाह, प्रशासन अलर्ट पर

Iran Israel War Update: इजरायल के प्रमुख केमिकल हब नियोत होवाव पर ईरानने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। जहरीली गैस के रिसाव का अलर्ट, प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

2 min read
Mar 29, 2026
नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र (बेर्शेबा के पास) में ईरानी मिसाइल हमले के बाद लगी आग (PC: X/स्क्रीनग्रैब)

Iran Israel War Update: दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। हमले के बाद इलाके में आग लग गई और केमिकल रिसाव की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त स्टोरेज यूनिट्स को सील करने और स्थिति को काबू में करने में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप नीतियों के खिलाफ अमरीका में उबाल, बड़े पैमाने पर ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

लोगों को घरों में रहने की सलाह

हमले के बाद प्रशासन ने आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। संभावित केमिकल रिसाव को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इजरायली सेना (IDF) ने भी लोगों से सतर्क रहने और बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

बढ़ते तनाव के बीच हमला

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टकराव जारी है, जिसमें सीरिया, लेबनान और गाजा जैसे क्षेत्र अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

हाल के महीनों में हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। ईरान समर्थित संगठनों और इजरायल के बीच सीमा पर झड़पें बढ़ी हैं, जबकि इजरायल की ओर से ईरान के ठिकानों और सहयोगी नेटवर्क को निशाना बनाने की रणनीति अपनाई गई है।

क्यों अहम है नियोत होवाव

नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र इजरायल का एक प्रमुख केमिकल और औद्योगिक हब है, जहां बड़ी मात्रा में खतरनाक रसायनों का उत्पादन और भंडारण किया जाता है। ऐसे में इस इलाके पर हमला केवल सैन्य दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और नागरिक सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Indigo Expansion: नवी मुंबई से उड़ान भरेंगे इंडिगो के विमान, 30 नए रूट और भावनगर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

Also Read
View All

अगली खबर