विदेश

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद इराक पर बौखलाया ईरान, एक के बाद एक दागी कई मिसाइलें

Iran–Israel war: ईरानी सुप्रील लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इराक पर हमला कर दिया है। ईरान ने एर्बिल में स्थित अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी है।

2 min read
Mar 01, 2026
ईरान का ईराक पर हमला (फोटो- World Monitor एक्स पोस्ट)

Iran–Israel war: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग से पूरे दुनिया में युद्ध के हालात पैदा हो गए है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद ईरान ने भी पलटवार शुरू किया और मिडिल ईस्ट में तबाही मच गई। हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने पहले इजरायल पर सैंकड़ों मिसाइलें दागी और फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में अब ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी बेस पर मिसाइल दाग दी है।

ये भी पढ़ें

US-Israel Iran War: इजरायल-अमेरिकी हमलों में 40 ईरानी छात्रों की मौत, ईरान ने वॉशिंगटन पर किया हमला

एर्बिल में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया

इजरायल और अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान यह हमले कर रहा है। इसके तहत ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और कई पड़ोसी देशों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इसी कड़ी में इराक के एर्बिल में स्थित अमेरिकी बेस को भी ईरान ने निशाना बनाया। इसके अलावा बहरीन, कतर, कुवैत, यूएआ, जॉर्डन, सऊदी अरब पर भी ईरान ने मिसाइल हमलें किए है। युद्ध की शुरुआत के बाद से ही इजरायल, ईरान समेत इन जगहों पर भी हाई अलर्ट जारी है।

हमले के दौरान खामेनेई की हुई मौत

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान के खिलाफ यह ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इजरायल ने अपने इस ऑपरेशन को 'रोयरिंग लॉयन' नाम दिया था और अमेरिका के ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' था। इस संयुक्त कार्रवाई के तहत ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइलें गिराई गई। इस दौरान ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के घर और दफ्तर को निशाना बनाया गया। इन हमलों के दौरान ईरान ने दर्जनों कमांडर और नेताओं समेत अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई को भी खो दिया।

ईरान में 200 लोग मारे गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर कर खुद खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। ट्रंप ने लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मारा गया। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि दुनिया के उन देशों के लोगों के साथ भी न्याय है जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गिरोह ने मार डाला था। खबरों के अनुसार, हमलों के दौरान खामेनेई के साथ-साथ उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू की भी मौत हो गई है। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार इन हमलों में अब तक 200 लोग मारे गए है और 700 से ज्यादा लोग घायल है।

Updated on:
01 Mar 2026 11:31 am
Published on:
01 Mar 2026 09:21 am
Also Read
View All