विदेश

2000 साल पुरानी कब्रों से मिले बेशुमार गहने और हथियार, गांव में मचा हड़कंप

ये कलाकृतियां ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी और ईस्वी चौथी शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र में शासन करने वाले कंगजू राज्य के समय की मानी जा रही है।

less than 1 minute read
jewels and weapons found in 2000 year old tombs

दक्षिण कजाकिस्तान के तुर्किस्तान (Turkestan) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 2 हजार साल पुरानी कब्रों से ढेरों गहने और हथियार मिले हैं। ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बस फिर क्या था…हर कोई ये गहने और हथियार देखने के लिए उतावला होने लगा। पुरातत्वविदों को लगभग 2,000 साल पुरानी कब्रों से सोने के गहने (Gold Jewellery) , तीर की नोक और एक बड़ा कांस्य (Bronze) का आइना मिला है। यह कलाकृतियां ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी और ईस्वी चौथी शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र में शासन करने वाले कंगजू राज्य के समय की मानी जा रही है।

तुर्किस्तान के ऑरदाबासिंस्की जिले में मिली कब्रें

कजाकिस्तान के ओजबेक्ली झानीबेकोव यूनिवर्सिटी और स्थानीय सरकारी पुरातत्वविदों की एक टीम को यह चीजें तुर्किस्तान के ऑरदाबासिंस्की जिले में एक कब्र से मिली है।

कांस्य युग की बेहतरीन कलाकारी

क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, ये चीजें उस जमाने की बेहतरीन कारीगरी को दर्शाती है, जब कंगजू राज्य प्राचीन रोम, प्राचीन चीन और दक्षिण में कुषाण साम्राज्य के साथ व्यापार करता था। खुदाई में मिला कांस्य का आइना, चीन के हान राजवंश (206 ईसा पूर्व से 220 ईस्वी) के समय की आइना बनाने की शैली में बना है।

प्रभावशाली महिलाओं के साथ दफन किए जाते थे ये हथियार और गहने 

ऐसे ही मिलते -जुलते आइने अफगानिस्तान और दक्षिणी यूराल क्षेत्र में भी पाए गए हैं, ऐसा माना जाता है कि यह धनी और प्रभावशाली महिलाओं के साथ दफन किए जाते थे।इसके अलावा कब्र में फिबुला नामक रोमन शैली का एक ब्रोच, कुछ बड़े और छोटे मोती, एक मिट्टी का जग, एक बेल्ट बकल, एक तीर की नोक, और दो सोने की बालियां मिली है।

Also Read
View All

अगली खबर