विदेश

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी राहत, सरकार ने की भारी कटौती

Pakistan Fuel Price Cut: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के बीच पाकिस्तान में डीजल 135 रुपये और पेट्रोल 12 रुपये सस्ता किया है।

2 min read
Apr 11, 2026
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती (X)

Pakistan Petrol and Diesel Prices: पाकिस्तान की जनता को महंगाई से राहत देते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का हवाला देते हुए यह फैसला लिया।

डीजल में 135 रुपये और पेट्रोल 12 रुपये सस्ता

सरकारी घोषणा के अनुसार, डीजल की कीमत में 135 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरें 11 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 366 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 385 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

पहले हुई थी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी

आपको बता दें की इससे पहले मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली थी। पेट्रोल की कीमत में 137.23 रुपये (42.7%) की बढ़ोतरी की गई थी। कीमत 321.17 रुपये से बढ़कर 458.41 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। डीजल के दाम में 184.49 रुपये (55%) की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल की कीमत 335.86 रुपये से बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। इसके अलावा, केरोसीन (मिट्टी का तेल) की कीमत भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 457.80 रुपये हो गई थी।

पेट्रोलियम लेवी में भी हुआ बदलाव

सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोलियम लेवी में भी संशोधन किया था। पेट्रोल पर लेवी 105 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डीजल पर लेवी 55 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इस फैसले को कठिन लेकिन जरूरी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद वर्ग को राहत देना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।

आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी योजनाएं

सरकार ने महंगाई के असर को कम करने के लिए कई सब्सिडी योजनाओं की भी घोषणा की। मोटरसाइकिल चालकों को 100 रुपये प्रति लीटर तक की सब्सिडी (महीने में 20 लीटर तक), छोटे किसानों को कटाई के मौसम में प्रति एकड़ 1,500 रुपये की सहायता, इंटरसिटी और माल परिवहन को 100 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी, ट्रक ड्राइवरों को 70,000 रुपये प्रति माह सीधी सहायता दी जाएगी।

Also Read
View All