विदेश

शख्स कर रहा था आराम, अचानक भालू ने आकर उड़ाए होश

अचानक से भालू सामने आ जाए, तो डरना बेहद ही स्वभाविक है। ऐसा ही एक आराम कर रहे शख्स के साथ हुआ। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Bear scares off man

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मनोरंजक होते हैं तो कुछ ऐसे, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक भालू ने एक शख्स के होश उड़ा दिए।

आराम फरमा रहा था शख्स, भालू ने उड़ाए होश

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में एक शख्स अपने घर के फ्रंट यार्ड में बने पोर्च के नीचे लॉन्ग चेयर पर बैठा नजर आता है। वह बड़े आराम से किताब पढ़ रहा होता है और पूरी तरह आराम में दिखता है। उसे अंदाज़ा भी नहीं होता कि कुछ ही पलों में उसका सामना किससे होने वाला है। तभी अचानक से एक भालू पोर्च के नीचे आ जाता है। शुरुआत में शख्स की नज़र उस पर नहीं पड़ती, लेकिन जैसे ही भालू थोड़ा आगे बढ़ता है, शख्स की नज़र उस पर पड़ जाती है और वह घबरा जाता है और उसके होश उड़ जाते हैं। हालांकि भालू कोई हमला नहीं करता और थोड़ी देर देखने के बाद वहाँ से चला जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर