विदेश

नॉर्थ कोरिया में बैन हुई कॉस्मेटिक सर्जरी, सरकार करेगी महिलाओं के ब्रेस्ट इम्प्लांट की जांच

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश में ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी को बैन कर दिया है। देश के नेताओं को लोकल स्तर पर महिलाओं पर नजर रखने के आदेश भी दिए गए है।
2 min read
Oct 04, 2025
kim jong un
नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन। (फोटो- The Washington Post)

अपने सख्त स्वभाव और कठोर नियमों के लिए जाने जाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के एक नए फैसले ने पूर दुनिया को चौंका दिया है। किम जोंग ने हाल ही में देश में ब्रेस्ट इम्प्लांट पर रोक लगाने की घोषणा की है। पहले से ही दिनचर्या से जुड़ी चीजों को लेकर कड़े नियम बनाने के लिए जाने जाने वाले किम जोंग का यह नया फैसला वाकई चौंकाने वाला है।

कॉस्मेटिक सर्जरी को समाज के खिलाफ मानते है किम जोंग

किम जोंग का मानना है कि कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी चीजें समाज के खिलाफ है। इसी के चलते उन्होंने इसे अवैध घोषित कर दिया है। इसी के साथ उत्तर कोरिया की सरकार ने ऐसा करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरु कर दी है। हाल ही देश में एक डॉक्टर और दो 20 साल की लड़कियों द्वारा छिपरकर ब्रेस्ट सर्जरी कराने के मामले में सार्वजनिक तौर पर एक मुकदमा चलाया गया था। जांच के अनुसार, यह महिलाएं अपनी शारीरिक दिखावट को और बेहरत बनाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने यह सर्जरी कराई।

महिलाओं के घरों के पास गश्त कर उनकी पहचान की

डॉक्टर ने अवैध रूप से अपने घर पर दोनों लड़कियों की ब्रेस्ट सर्जरी की। इस सर्जरी में चीनी सिलिकॉन का इस्तेमाल कर के अपने शरीर का आकार बदलवाया। इन महिलाओं की पहचान करने के लिए सरकार ने उनके घरों के पड़ोस में गश्त की गुप्त एजेंसियों की मदद से उनका पता किया। मामले का खुलासा होने के बाद पिछले महीने सारिवॉन जिले के एक सांस्कृतिक हॉल में तीनों महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक सुनवाई की गई थी।

लोकल स्तर पर नेताओं को रखनी होगी महिलाओं पर नजर

सरकार अब ऐसा करने वाले और करवाने वालों के खिलाफ काफी सख्त हो गई है। सरकार ने सिक्योरिटी एजेंसियों को इस तरह के मामलों जांच करने के आदेश दिए है। सरकार ने अपने नेताओं को लोकल स्तर पर महिलाओं की निगरानी करने का जिम्मा दिया है। लोकल स्तर नेताओं को अपने आस पास की महिलाओं पर कड़ी नजर रखनी है और किसी भी महिला की शारीरिक दिखावट में किसी तरह का कोई बदलाव आने पर पुलिस को इसकी सूचना देनी है।

Published on:
04 Oct 2025 03:34 pm