विदेश

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ का बड़ा प्लान, नेशनल असेंबली को समय से पहले कर सकते हैं भंग

Shehbaz Sharif's Big Plan: पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ के बड़े प्लान के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ है। क्या है शहबाज़ का यह प्लान और इसका क्या होगा असर? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 1:27 PM IST
shehbaz_sharif.jpg
Shehbaz Sharif

पाकिस्तान (Pakistan) में भले ही इमरान खान (Imran Khan) को पीएम पद की कुर्सी से हटाए और नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) को पदभार संभाले कई महीने हो गए हैं, पर इसके बावजूद देश में राजनीतिक उथल-पुथल खत्म नहीं हुई है। इमरान की गतिविधियों की वजह से पाकिस्तान में राजनीतिक बवाल खत्म नहीं हुआ है। शहबाज़ और इमरान में ठनी हुई है और यह भी जगजाहिर है। 2018 में पाकिस्तान की सरकार बनी थी और उसे इसी साल अगले महीने 5 साल पूरे हो जाएंगे। इमरान की छुट्टी के बाद उन्हीं के कार्यकाल को शहबाज़ आगे बढ़ा रहे हैं। पर हाल ही में शहबाज़ के एक बड़े प्लान का खुलासा हुआ है।


क्या है शहबाज़ का प्लान?

हाल ही में शहबाज़ के बड़े प्लान का खुलासा हुआ है। इस प्लान के अनुसार शहबाज़ अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कार्यवाहक सरकार को कार्यभार सौंप देंगे। इस बात की घोषणा शहबाज़ ने रविवार को ही की है। शहबाज़ की इस घोषणा से साफ है कि उनका प्लान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग करने का है।


क्या है शहबाज़ के प्लान की वजह?

शहबाज़ के प्लान की वजह है पाकिस्तान में नवंबर में चुनाव कराना। पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 13 अगस्त को पूरा होगा। हालांकि शहबाज़ इससे पहले ही सत्ता का कार्यभार कार्यवाहक सरकार को सौंपने वाले हैं। शहबाज़ इस प्लान को फायदेमंद मानते हैं क्योंकि इस स्थिति में नॅशनल असेंबली के समय से पहले भंग होने पर चुनाव कराने के लिए उन्हें 90 दिन का समय मिल जाएगा। नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होने पर 60 दिन के भीतर चुनाव कराना ज़रूरी है। ऐसे में शहबाज़ चाहते हैं कि उन्हें चुनाव के लिए ज़्यादा समय मिले जिससे उन्हें और उनकी पार्टी को मज़बूती के साथ फायदा भी मिले।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, अगर दोबारा बने अमरीकी राष्ट्रपति तो एक दिन में रुकवा देंगे रूस-यूक्रेन युद्ध

Published on: