3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूज़ीलैंड में प्लेन हुआ क्रैश, 2 लोगों की मौत

Plane Crash: न्यूज़ीलैंड में आज प्लेन क्रैश का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:28 PM IST

Plane crash in New Zealand

न्यूज़ीलैंड में प्लेन क्रैश (Photo - AI generated)

विमान हादसों के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। दुनियाभर में आए दिन कहीं न कहीं विमान हादसों के मामले देखने को मिलते हैं। पिछले दो साल में विमान क्रैश (Plane Crash) होने के मामलों में इजाफा हुआ है। अब ऐसा ही एक मामला आज न्यूज़ीलैंड (New Zealand) में सामने आया है। न्यूज़ीलैंड के साउथ आइलैंड पर नेल्सन के पास एक दूरदराज़ इलाके में एक आज, मंगलवार, 3 नवंबर को एक छोटी साइज़ का प्लेन क्रैश हो गया।

2 लोगों की मौत

नेल्सन एरिया कमांडर ने बताया कि पहले यह प्लेन लापता हुआ, जिसके बाद इसकी काफी देर तक तलाश की गई। इस दौरान कैस्टर पीक के दक्षिण में प्लेन का मलबा मिला। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

किस वजह से हुआ प्लेन क्रैश?

न्यूज़ीलैंड में आज प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ, इस बात का अभी तक अधिकारियों को पता नहीं चल पाया है। सिविल एविएशन अथॉरिटी के जांचकर्ता दुर्घटनास्थल का मुआयना करेंगे, जिससे प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो प्लेन क्रैश हुआ, वो 'सेसना' (Cessna) मॉडल का था। नेल्सन एयरपोर्ट से इस विमान ने उड़न भरी थी, जिसके कुछ देर बाद यह शहर के उत्तर-पूर्व में रडार से गायब हो गया। न्यूज़ीलैंड के अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि प्लेन क्रैश की वजह क्या थी? हालांकि इसका पता लगाने के लिए खराब मौसम या कोई तकनीकी खराबी, दोनों ही पहलुओं की जांच की जाएगी।

फ्लाइट सेफ्टी को बेहतर करने के किए जा रहे हैं प्रयास

न्यूज़ीलैंड में एविएशन अधिकारी देश के पहाड़ी इलाकों में फ्लाइट सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन इलाकों में प्लेन क्रैश के बाद खोज और बचाव अभियान चलाना काफी मुश्किल हो सकता है।

कम होने का नाम नहीं ले रहे विमान हादसे

दुनियाभर में विमान हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका में अक्सर ही विमान क्रैश होने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को बढ़ाने और सतर्कता के बावजूद विमान हादसों में इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है।