विदेश

इज़रायली हमलों में मारे जा चुके हैं करीब 25 हजार फिलिस्तीनी, 65,000 से ज़्यादा लोग हुए घायल

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के चलते मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 25 हज़ार के करीब पहुंच गया है।

2 min read
Dead Palestinians due to Israel attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी रुका नहीं है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसके बाद इज़रायली सेना ने भी हमास के खिलाफ एक्शन लेने के लिए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण हमले शुरू करते हुए तबाही मचा दी। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध विराम खत्म होने के बाद इज़रायली सेना ने फिर से फिलिस्तीनियों पर हमले शुरू कर दिए। इस युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।


25 हज़ार के करीब पहुंचा फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 25 हज़ार के करीब पहुंच चुका है। इनमें से 24,620 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 367 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।


घायलों की संख्या में भी हो रहा है इजाफा

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 61,830 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- टोंगा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.4 की तीव्रता

Published on:
19 Jan 2024 12:55 pm
Also Read
View All