विदेश

बंदूकधारी लुटेरे पर ध्यान ही नहीं दिया रेस्टोरेंट मालिक ने, बिना लूटे चला गया लूटेरा

बंदूकधारी लुटेरे पर ध्यान ही नहीं दिया रेस्टोरेंट मालिक ने, बिना लूटे चला गया लूटेरा
less than 1 minute read
Jul 13, 2016
armed robber and restaurant owner
armed robber and restaurant owner


न्यूजीलैंड के एक रेस्टोरेंट मालिक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मिस्त्र का रहने वाला रेस्टोरेंट मालिक सैद अहमद बंदूकधारी लुटेरे को देखकर भी अपने काम में लगा रहता है। नकाब पहन कर आए इस लुटेरे ने भी कमाल किया और बिना लूटे ही वापस चला गया। बाद में अहमद से जब ये पूछा गया कि उसने लुटेरे पर ध्यान क्यों नहीं दिया तो उसका जवाब था कि उसे अपने परिवार की चिंता थी। उसने लुटेरे से टकराव इसलिए टाला कि अगर वह उससे भिडंत करता तो परिणाम बहुत बुरे हो सकते थे। इस वीडियो को यहां की स्थानीय पुलिस ने जारी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है वीडियो को देखकर कोई इस लुटेरे को पहचान ले।
Published on:
13 Jul 2016 07:25 pm