विदेश

दक्षिण अफ्रीका में भीषण रोड एक्सीडेंट, 21 लोगों की मौत

Road Accident In Western Cape: दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप में भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Sep 14, 2026
Western Cape Road Accident
दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप में भीषण रोड एक्सीडेंट (Photo - @MDNnewss)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। आए दिन ही इस तरह के रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। अब दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के वेस्टर्न केप (Western Cape) प्रांत में भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार रात लोकल समयानुसार करीब 11:30 बजे वेस्टर्न केप के प्रिंस अल्बर्ट (Prince Albert) और लीउ-गामका (Leeu-Gamka) के बीच क्लेन कारू (Klein Karoo) इलाके में N1 हाईवे पर हुआ, जिसमें दो मिनीबस टैक्सी और एक स्टेशन वैगन के बीच जोर की टक्कर हुई।

21 लोगों की मौत

इस रोड एक्सीडेंट में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 18 लोगों ने गंभीर चोट की वजह से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीँ 3 अन्य घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उनकी भी मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

यह रोड एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (आरटीएमसी) और वेस्टर्न केप मोबिलिटी विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और जांच का काम संभाला।

दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों की ऊंची दर

दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों की दर ऊंची है। ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार से ड्राइविंग, लापरवाही से ड्राइविंग, यातायात के नियमों की अवहेलना, वाहनों की खराब स्थिति, सड़कों की खराब हालत कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। हर साल हज़ारों लोग सड़क हादसों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। 2025 के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो साउथ अफ्रीका में सड़क हादसों की वजह से 11,485 लोगों की मौत हुई थी। घायलों की संख्या उससे भी ज़्यादा थी। यह चिंता का विषय है। हालांकि मरने वालों की संख्या 2024 के मुकाबले करीब 5% कम थी।

Updated on:
14 Sept 2026 04:03 pm
Published on:
14 Sept 2026 03:41 pm